Rajasthan Assembly Election 2023 Dates: राजस्‍थान में 23 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसम्‍बर को मतगणना

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Dates: राजस्‍थान की 200 सीटों चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राजस्‍थान में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव राजस्‍थान के लिए मतदान 23 नवंबर व मतगणना 3 दिसंबर को होगी

Rajasthan Assembly Election 2023 Date Announcement: भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर 12 बजे की बैठक में पांच राज्‍यों राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राजस्‍थान समेत पांचों राज्‍यों में 9 अक्‍टूबर 2023 से चुनाव आचार सहिंता लागू हो गई है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान 23 नवंबर एक चरण में व मतगणना 3 दिसम्‍बर में होगी। राजस्‍थान के 53 जिलों के 200 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदान 5.2 करोड़ हैं। चुनावों की घोषणा के बाद अब राजस्‍थान में भाजपा और कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची भी जारी होने वाली है।

rajasthan election 2023 dates,

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने बताया कि देश में पांचों राज्यों की 679 सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे। इनमें कुल 16 करोड़ से ज्यादा वोटर है। 23 तक वोटर लिस्‍ट में नाम सुधार करवाया जा सकता है। एक लाख 77 हजार मतदान केंद्रों पर चुनाव होंगे। 17 अक्‍टूबर को वोटिंग लिस्‍ट जारी होगी।

Rajasthan Assembly Election 2023 अपराधिक बैकग्राउंड वाले उम्‍मीदवार अपने बारे में तीन बार अखबार में विज्ञापन देना पड़ेगा कि उसके खिलाफ कहां-कौनसे मामले दर्ज हैं। वहीं, राजनीति पार्टियों को भी यह बताना पड़ेगा कि उन्‍होंने अपराधिक बैबग्राउंड वाले प्रत्‍याशी को ही क्‍यों चुना?

बता दें कि पिछले दिनों ही चुनाव आयोग के 11 अफसरों की टीम ने राजस्‍थान का दौरा करके चुनाव की तैयारियों की अंतिम रूप दिया था। निर्वाचन आयोग की टीम ने राजस्‍थान में प्रशासन व पुलिस अफसरों समेत कई विभागों के साथ बैठक करके शांतिपूर्व चुनाव के लिए निर्देश भी दिए थे।

चुनाव आचार संहिता क्‍या होती है?

दरअसल, भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से आदर्श चुनाव आचार संहिता बना गई है, जो चुनाव के दौरान सरकार, राजनीतिक दलों व प्रत्‍याशियों के लिए एक तरह से नियमावली है। इसका हर किसी को करना आवश्‍यक है। चुनाव आचार संहिता चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही लागू हो जाती है, जो चुनाव समाप्‍त होने तक लागू रहती है। भारत में सबसे पहले साल 1960 में केरल विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू की गई थी।

राजस्‍थान में पिछले चुनाव की स्थिति

  • राजस्‍थान 200 सीटें
  • भाजपा 73
  • कांग्रेस 100
  • बीएसपी 06
  • अन्‍य 21

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+