Rajasthan: अशोक गहलोत सरकार के ये 10 मंत्री निकले 'घोटालेबाज', BJP के मंत्री-MLA दे रहे सबूत

Rajasthan ke Ghotalbaaj Mantri: राजस्‍थान में भाजपा की भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्री व पार्टी विधायक अशोक गहलोत सरकार के मंत्रियों को भ्रष्‍टाचार पर घेर रही है।

भाजपा के मंत्री-विधायक अपनी सरकार के मुखिया तक अशोक गहलोत सरकार के मंत्रियों के कथित घोटालों की शिकायतें पहुंचा रहे हैं, जिनकी भाजपा सरकार जांच करवा रही है।

Corrupt Ministers of Rajasthan

दैनिक भास्‍कर की एक रिपोर्ट के अनुसार मामले में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि चाहे जैसे जांच करवा लो। हम डरने वाले नहीं हैं। मंत्रियों के साथ ही अफसरों की भी जांच करवाएंगे। जिन अफसरों पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगे हैं, वो उन्‍हीं विभागों में बैठे हैं।

इन मंत्रियों पर लगे भ्रष्‍टाचार के आरोप

जाहिदा खान, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री

इनके खिलाफ 9401 स्‍कूलों में 110 करोड़ के स्‍मार्ट क्‍लास प्रोजेक्‍ट में कमीशन न मिलने पर काम रोकने और अन्‍य घोटालों की शिकायतें।

प्रमोद जैन भाया, पूर्व खान एवं पेट्रोलिय मंत्री

इनके खिलाफ शिकायत मिली है कि सीमेंट ब्‍लॉक, बजरी, खनिज स्‍टॉक समेत अन्‍य कामों-प्रोजेक्‍ट के लिए लगभग 66 हजार करोड़ का घोटाला किया।

अर्जुन बामणिया, पूर्व ट्राइबल एरिया डवलपमेंट मंत्री

अर्जुन बामणिया के खिलाफ शिकायत है कि अपने विभाग के निर्माण कार्य स्‍वच्‍छता विभाग से कराए। साल 2019 से 23 तक निर्माण दिए, जिनकी कोई निविदा नहीं निकाली। मोटे कमीशन का खेल खेला है।

सालेह मोहम्‍मद, पूर्व अल्‍पसंख्‍यक मामलात वक्फ उपनिवेशन विभाग मंत्री

इन पर जैसलमेर में पीएम फसल बीमा योजना में फसल खरीद में मिलीभगत की शिकायत। आरोप है कि किसानों को अंधेरे में रखकर फर्जी बंटाईदारों द्वारा फसल बीमा उठाकर 300 करोड़ का घोटाला किया गया।

सुभाष गर्ग, पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री

इन पर आरोप है कि भरतपुर में लंबित पट्टे जल्‍द तैयार कर पूर्व मंत्री सुभाष गर्ग द्वारा घर-घर जाकर बांटे गए। राजीव गांधी स्‍टडी सर्किल में भागीदारी व स्‍ट्रांग रूम से पेपरलीक में संदेह पर शिकायतें।

बीडी कल्‍ला, पूर्व शिक्षा मंत्री व भंवर सिंह भाटी

बीकानेर के विधायकों ने शिकायत की कि बीडी कल्‍ला और भंवर सिंह भाटी के परिजन भू व बजरी माफिया से मिले थे। करोड़ों के घपले हुए हैं।

टीकाराम जूली, पूर्व सामाजिक सुरक्षा मंत्री

इन पर वाटर सप्‍लायर्स से पैसे हड़पने की शिकायतें मिली हैं। एक आरओ वॉटर सप्‍लाई करने वाले की पुरानी शिकायत भी अब सीएम तक पहुंची है।

अशोक चांदना, पूर्व खेल मंत्री

इनके खिलाफ ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जांच की मांग की गई है। आरोप है कि 126 करोड़ की टीशर्ट और निकर खरीदवाए गए। 4 गुना बजट खर्च किया गया।

शांति धारीवाल, पूर्व स्‍वायत्‍त शासन मंत्री

अशोक गहलोत के सबसे खास मंत्री धारीवाल पर कोटा चंबल रिवर फ्रंट में घोटाले का आरोप है। 1455 करोड़ में बने चंबल रिवर फ्रंट में म‍ूर्तियों पर लाखों रुपए बर्बाद करने का आरोप।

महेश जोशी, पूर्व जलदाय मंत्री

जेजेएम में इंजीनियरों से सांठगांठ की शिकायतें। सीएम भजन लाल शर्मा के स्‍तर पर जलदाय घोटाले की अलग से फाइल तैयार की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+