गहलोत सरकार का युवाओं को नए साल का तोहफा, राजस्थान तृतीय श्रेणी भर्ती प्रकिया जनवरी से शुरू होगी
जयपुर, 29 दिसम्बर। राजस्थान शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में अब जल्द ही तृतीय श्रेणी के 31 हजार शिक्षक भर्ती किए जाएंगे। राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती जनवरी 2021 से शुरू होगी। जनवरी में शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी होगी।

मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि राजस्थान थर्ड ग्रेट टीचर भर्ती 2022 ( Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2022 ) में रीट के लेवल-1 से 16 हजार और लेवल-2 से 15 हजार पद भरे जाएंगे। पदों के क्लासिफिकेशन का काम अंतिम चरण में है।
रीट पात्रता के नियम
सामान्य / अनारक्षित - 60 अंक (टीएसपी और नॉन टीएसपी)
अनुसूचित जनजाति (ST) - 55 (नॉन टीएसपी), 36 (टीएसपी)
अनुसूचित जाति (SC), ओबीसी, एमबीसी और आर्थिक कमजोर वर्ग - 55 अंक (नॉन टीएसपी और टीएसपी)
समस्त श्रेणी की विधवा और परित्यक्ता महिलाएं व भूतपूर्व सैनिक - 50 अंक (टीएसपी और नॉन टीएसपी)
दिव्यांग - 40 अंक (टीएसपी और नॉन टीएसपी)
सहरिया जनजाति - 36 अंक (टीएसपी और नॉन टीएसपी)
चयन का आधार
बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पात्र परीक्षार्थियों के एकेडमिक इंडेक्स से 10 फीसदी मार्क्स जोड़ेगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। इसके आधार पर ही सरकार नियुक्तियां देगी। फाइनल मेरिट में 90:10 का फॉर्मूला लगाया जाएगा। यानी 90 फीसदी मार्क्स रीट से लिए जाएंगे, जबकि 10 फीसदी एकेडमिक डिग्री से लिए जाएंगे।
लेवल फर्स्ट : रीट के नंबरों के हिसाब से सीधी मेरिट बनेगी। यानी 150 अंकों में से जितने अंक आए है। अन्य कोई नंबर नहीं जुड़ेंगे।
लेवल सेकंड : रीट के 150 नंबर का 90 फीसदी वेटेज और 10 फीसदी स्नातक के अंक मिलाकर मेरिट बनेगी।
36 दिन में जारी हुआ था रीट परिणाम
बता दें कि रीट का रिजल्ट सिर्फ 36 दिन के अंदर जारी कर दिया गया था। रीट के लिए इस बार 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 11 लाख चार हजार 216 को पात्र घोषित किया गया है। इनमें लेवल-1 के लिए 3 लाख तीन हजार 604 और लेवल-2 के लिए 7 लाख 73 हजार 612 को पात्र घोषित किया गया है। इनमें से मेरिट के आधार पर 31 हजार शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications