CAA के विरोध में राहुल गांधी की जयपुर में रैली 28 को, PCC चीफ ने दी तैयारियों की जानकारी

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के विरोध में जयपुर में 28 जनवरी को रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जयपुर रैली की तैयारियों की जानकारी देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया कि देशभर में सीएए को लेकर विरोध हो रहा है।

Rahul Gandhi Jaipur Rally on January 28 to against CAA

ऐसे में 28 जनवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जयपुर में रैली को संबोधित कर युवा वर्ग की आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण युवा वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है। मुद्दों को भटकाने के लिए केंद्र सरकार जनविरोधी कानून ला रही है। रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से 23 जनवरी को अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश के तमाम मंत्री, कांग्रेसी विधायक और कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशियों के साथ ही वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जयपुर रैली काफी अहम होगी, क्योंकि एक फरवरी को केंद्र सरकार का बजट आ रहा है।

इस रैली को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो गई हैं। रैली के माध्यम से राहुल गांधी सीएए, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र को घेरने की कोशिश करेंगे। पायलट ने कहा कि राजस्थान में पंचायत चुनाव हो या निकाय चुनाव, हर चुनाव समय पर होने चाहिए। जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में पंचायत चुनाव पर पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था जिसका सभी सम्मान करते हैं। आयोग को निष्पक्ष रूप से जिम्मेदारी निभानी चाहिए। निर्वाचन आयोग का काम समय पर चुनाव करवाना है।

प्रदेश में आचार संहिता के चलते परिसीमन के कार्य में देरी हुई। सुप्रीम कोर्ट चुनाव में कभी बाधा नहीं बना। मैंने निर्वाचन आयोग को भी पत्र लिखा था। सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। पायलट ने कहा कि मैंने पहली बार देखा जब जिला परिषद, पंचायत समिति और सरपंचों के चुनाव अलग-अलग हुए। वोटर लिस्ट और क्षेत्र वहीं है तो फिर सरपंचों के साथ जिला परिषद और पंचायत समिति के भी चुनाव हो सकते थे। वहीं, निकाय चुनाव को लेकर पायलट ने कहा कि कोटा, जयपुर और जोधपुर के निगम चुनाव भी समय पर नहीं हुए, लेकिन जनता की भावना के अनुसार चुनाव समय पर ही होने चाहिए। पार्टी अध्यक्ष होने के नाते यह तय किया जाएगा कि चुनाव समय पर हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के लिए पार्टी ने समन्वय समिति का गठन किया है। समन्वय समिति के गठन पर पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान ही नहीं बल्कि कांग्रेस शासित तमाम राज्यों में कमेठियां बनाई हैं। राजस्थान के लिए बनाई गई इस समिति में 8 सदस्यों को शामिल किया है। इस समिति का अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को बनाया गया है। यह कमेटी चुनाव से पहले जनता से किए गए वादों को पूरा करने और जनता की भावनाओं पर खरा उतरने के लिए सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बनाएगी। जिससे राज्य में काम और बेहतर तरीके से हो सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+