कोरोना संकट के बीच राजस्थान पुलिस DSP का पुश अप चैलेंज, खुद ने 30 सेकंड में लगाए 52 Push Up
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। 23 जून 2020 तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 15 हजार 431 तक पहुंच गया है। 356 मरीजों की अब-तक मौत हो चुकी है।

कोरोना संकट के बीच में लोगों को फिट रहने का संदेश देते हुए राजस्थान पुलिस डीएसपी सुनील प्रसाद शर्मा ने सोशल मीडिया पर पुश अप चैलेंज शुरू किया है। राजधानी जयपुर ग्रामीण में डीएसपी सुनील प्रसाद शर्मा ने खुद 30 सेकंड में 52 पुश अप लगाकर प्रदेश के तमाम पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों को यह चैलेंज दिया है।
पुश अप चैलेंज फेसबुक पर काफी ट्रेंड भी हो रहा है और डीएसपी सुनील प्रसाद शर्मा की इस पहल को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। प्रदेश के कई पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने पुश अप चैलेंज को स्वीकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications