जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी विजेंद्र सिंह की दिनदहाड़े हत्‍या, बदमाशों ने गाड़ी से नीचे उतारकर किया हमला

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी की दिनदहाड़े हत्‍या कर दी गई। बुधवार शाम को जयपुर में बैनाड़ मोड़ के श्‍याम नगर के पास बदमाशों ने प्रॉपर्टी कारोबारी को गाड़ी से नीचे उतारकर उस पर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लोगों ने उसे मरुधरा अस्‍पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान कारोबारी करधनी इलाके के रहने वाले विजेंद्र सिंह गुलाब (40) की मौत हो गई।

jaipur crime news

सूचना पाकर करधनी एसीसी प्रमोद स्‍वामी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पु‍लिस जांच में यह बात सामने आई कि दीपावली से पहले दादी का फाटक के पास एक होटल में किसी बात को लेकर विजेंद्र सिंह गुलाब की आरोपियों के साथ कहासनुी हुई थी। उसी बात पर अब विजेंद्र पर हमला किया गया।

मीडिया से बातचीत में एसीपी प्रमोद स्‍वामी ने बताया कि विजेंद्र पर हमले का आरोप नागौर के परबतसर निवासी जितेन्द्र सिंह, जयपुर झोटवाड़ा निवासी सागर सिंह, भगवान सिंह ततारपुर और अजय सिंगोद समेत आधा दर्जन लोगों पर लगा है। उनकी तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है।

घटनास्‍थल के आस पास रहने वालों ने बताया कि प्रॉपर्टी कारोबारी विजेंद्र सिंह गुलाब स्‍कॉर्पियो में सवार होकर बुधवार शाम को अपने घर जा रहा था। रास्‍ते में बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए आरोपियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई। विजेंद्र ने जैसे ही गाड़ी पीछे की तरफ ली, हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी को टक्कर मारते हुए एक मकान की सीढ़ियों पर चढ़ा दी। उसके बाद कांच तोड़कर विजेंद्र पर हमला कर दिया। सिर समेत कई जगहों पर चोट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+