प्रियंका गांधी राजस्थान से चुनी जा सकती हैं राज्यसभा सांसद, जानिए अशोक गहलोत सरकार की तैयारियां

जयपुर। राजस्थान में अप्रैल 2020 में खाली हो रही तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा में राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। तीनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में सत्ता परिवर्तन के बाद अब संख्या बल के लिहाज से 2 सीट कांग्रेस और 1 सीट भाजपा के खाते में जा सकती है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi को Rajasthan से Rajya Sabha भेजने की तैयारी, खाली हो रही हैं 3 सीटें|Oneindia Hindi
    फिलहाल तीनों एमपी भाजपा के

    फिलहाल तीनों एमपी भाजपा के

    जानकार सूत्रों के अनुसार राजस्थान से राज्यसभा सीट के लिए सबसे पहला नाम कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का लिया जा रहा है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस के ज्यादातर विधायक भी उनके पक्ष में हैं। अप्रैल माह में राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, नारायण लाल पंचारिया और रामनारायण डूडी का 6 वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। सबसे खास बात यह है कि यह तीनों ही भाजपा के नेता हैं। इनमें से विजय गोयल मूलतः दिल्ली से हैं जबकि डूडी और पंचारिया राजस्थान के ही हैं।

     पूर्व पीएम मनामोहन को भी भेजा जा चुका राज्यसभा

    पूर्व पीएम मनामोहन को भी भेजा जा चुका राज्यसभा

    वहीं, राजस्थान प्रदेश की राज्यसभा की सभी 10 सीटों की बात करें तो 23 जून 2019 तक प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा का दबदबा था, लेकिन 24 जून 2019 को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर अगस्त में उप चुनाव हुए तब कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनवा दिया।

     सीएम गहलोत ने किया विचार विमर्श

    सीएम गहलोत ने किया विचार विमर्श

    सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहमति के बाद प्रियंका गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने की तैयारी हुई है। वहीं, बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रियंका गांधी को राजस्थान से राज्यसभा में भेजने के लिए कुछ चुनिंदा नेताओं से भी विचार विमर्श किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+