PM Modi Mangarh Dham Rajasthan : राजस्‍थान का मानगढ़ धाम क्‍यों कहलाता है 'जलियांवाला बाग'?

Mangarh Dham National Monument : राजस्‍थान कके बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी पंचायत समिति क्षेत्र की पहाड़ी पर स्थित मानगढ़ धाम पर 1 नवंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। उम्‍मीद है कि पीएम मोदी राजस्‍थान के ऐतिहासिक मानगढ़ धाम को राष्‍ट्रीय स्‍मारक का दर्जा देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानगढ़ धाम पर मंगलवार सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। वे यहां पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित धूली वंदना कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मानगढ़ की माटी की वंदना करेंगे।

मानगढ़ धाम बांसवाड़ा राजस्‍थान

मानगढ़ धाम बांसवाड़ा राजस्‍थान

राजस्‍थान-गुजरात की सीमा पर बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 और राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से जोड़कर देखा जा रहा है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग 1 या 2 नवंबर को कर सकता है। वहीं, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव दिसम्‍बर 2022 में होने हैं। भाजपा की ओर से राजस्‍थान के मानगढ़ धाम के पीएम मोदी के दौरे से गुजरात के आदिवासियों को साधने की भी कोशिश की जा रही है।

 मानगढ़ धाम 1500 आदिवासियों की शहादत स्थली

मानगढ़ धाम 1500 आदिवासियों की शहादत स्थली

दरअसल, राजस्‍थान का मानगढ़ धाम 1500 आदिवासियों की शहादत स्थली है। मानगढ़ धाम को 'जलियांवाला बाग' के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर महान संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में बड़ी संख्‍या में आदिवासी गुरुभक्तों ने अपनी जान दी थी। यह घटना पंजाब के जलियांवाला बाग हत्‍याकांड से भी पहले की है, लेकिन मानगढ़ धाम की इस घटना को इतिहास में उचित दर्जा नहीं मिल सका।

 मानगढ़ धाम का इतिहास

मानगढ़ धाम का इतिहास

बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी से कुछ दूरी पर मानगढ़ धाम बना हुआ है। करीब 100 साल पहले 17 नवंबर 1913, में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गुरु का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए हजारों आदिवासी गुरुभक्तों को ब्रिटिश सेना ने मौत के घाट उतार दिया था। पीएम मोदी 1 नवंबर 2022 को मानगढ़ धाम पहुंचकर यहां की गौरव गाथा कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम आदिवासी नायकों और शहीदों के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि देंगे।

 पीएम के साथ तीन राज्यों के सीएम भी होंगे

पीएम के साथ तीन राज्यों के सीएम भी होंगे

बता दें कि मानगढ़ धाम राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यही वजह है कि कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ तीन राज्‍यों के सीएम भी मंच साझा करेंगे। मानगढ़ धाक के कार्यक्रम में राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल एवं मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शिरकत करेंगे। इनके अलावा राज्यपाल मंगूभाई पटेल व राजस्‍थान भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनिया भी मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+