Pinki Meena : घूस की आरोपी पिंकी मीणा जज के साथ लेंगी 7 फेरे, जानिए शादी का कार्ड क्यों हो रहा वायरल?

जयपुर। दस लाख की रिश्वत की आरोपी पिंकी मीणा 16 फरवरी को जज के साथ सात फेरे लेंगी। शादी के पांच दिन बाद मीणा को वापस जेल लौटना पड़ेगा। फिलहाल पिंकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पिंकी मीणा की शादी के कार्ड अनूठा मैसेज भी छपवाया गया है। वो यह है कि 'इतना ही लो थाली, व्यथ ना जाए नाली में'

आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा की शादी कार्ड

आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा की शादी कार्ड

इसके अलावा रिश्वत केस में फंसी पिंकी मीणा के विवाह के निमंत्रण कार्ड पर कोरोना को लेकर सामाजिक जागरुकता का संदेश दिया गया है। इसमें सबसे पहले कार्ड पर सभी आगंतुकों से मास्क लगाकर आने और सभी कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। बता दें कि पिंकी मीणा जयपुर जिले के चौमू के पास की रहने वाली हैं। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। दौसा जिले के बांदीकुई में बतौर एसडीएम इनकी पहली पोस्टिंग थी।

 13 जनवरी को एसीबी ने पकड़ा

13 जनवरी को एसीबी ने पकड़ा

दौसा जिले में दिल्ली मुम्बई हाईवे का निर्माण हो रही है। आरोप है कि बांदीकुई की तत्कालीन एसडीएम पिंकी मीणा ने सड़क निर्माण कर रही कम्पनी से काम में अड़ंगा नहीं डालने की एवज में दस लाख की घूस मांगी थी, जिस पर 13 जनवरी को एसीबी ने दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल के साथ ही पिंकी मीणा को भी पकड़ा था।

 29 दिन से थी जेल में

29 दिन से थी जेल में

एसीबी के शिकंजे में आने के बाद से पिंकी मीणा जेल में थीं। हाल ही दस फरवरी को शादी के लिए इन्हें दस दिन की जमानत मिली है। 16 फरवरी को जज से शादी करने के बाद 21 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर करना होगा। 22 से इनकी जमानत दुबारा सुनवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+