OPINION: अशोक गहलोत ने निभाया अपना वादा, प्रदेश में न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम से मिलेगी आमजन को सुरक्षा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही सत्ता वापसी के लिए प्रदेश की जनता को सौगाते दे रहे हो। लेकिन उनके द्वारा दी गई सौगातें मिसाल कायम करती जा रही है। सीएम गहलोत जिन योजनाओं की घोषणाएं कर रहे हैं। उनसे निश्चित तौर पर प्रदेश की जनता लाभांवित होती जा रही है। आने वाले कई सालों तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कामकाज को याद रखा जाएगा। इसी कड़ी में गहलोत सरकार ने पिछले दिनों विधानसभा में न्यूनतम आय गारंटी विधेयक-2023 पारित करवा लिया है। अब राजस्थान में ग्रामीण और शहरी परिवारों को साल में 125 दिन रोजगार मिलना तय हो गया है। राजनीति के जानकारों की मानें तो इस विधेयक के कानून बनने के बाद राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वृद्ध, विशेष योग्यजन, विधवा या एकल महिला लाभार्थियों को हर महीने न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा करने वाला राजस्थान देश में पहला राज्य बन गया है।

अब हर परिवार को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी मनरेगा के तहत 100 दिवस की रोजगार गारंटी है। 100 दिन के रोजगार को पूरा करने वाले परिवारों को अब नए कानून के मुताबिक मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत एक वर्ष में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिल सकेगा। वहीं शहरी क्षेत्रों में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रति परिवार को 125 दिन का रोजगार मिल सकेगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से मात्र 200 से 300 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है. जबकि राजस्थान सरकार एक हजार रुपए दे रही है। राज्य में पूर्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में कई वर्षों तक वृद्धि भी नहीं होती थी।

ashok gehlot

पेंशन में होगी बढ़ोतरी

महात्मा गांधी न्यूनतम आय गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी स्कीम, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के रोजगार और वृद्धावस्था-विशेष योग्यजन, विधवा, एकल महिला के पात्र 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए के 1000 रुपए के मासिक पेंशन के लिए यह कानून होगा। इसके लिए 2500 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रवाधान किए गए हैं। उसमें समय के साथ हर साल 15 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से दो किस्तों में यानी जुलाई में 5 प्रतिशत और जनवरी में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। बढ़ोतरी की जा सकेगी। राजनीति से जुड़े लोग बताते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही 2019 में छह वर्षों के बाद पेंशन राशि में वृद्धि की थी। इस कानून के अमल आने के बाद अब पेंशन में हर साल अपने आप 15 फीसदी की वृद्धि हो जाएगी।

रोजगार नहीं मिल पाने पर मिलेगा भत्ता

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राइट टू हेल्थ बिल के ठीक चार महीने बाद महात्मा गांधी राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी विधेयक 2023 को भी पास करवा दिया है। आम आदमियों को सामाजिक सुरक्षा गारंटी के योजना के लिए सरकार की ये सबसे बड़ी योजना है। जिसके जरिए हर राजस्थानी को आवेदन के 15 दिन के भीतर सरकार से रोजगार नहीं मिलने की सूरत में मिनिमम इनकम गारंटी के तहत रोजगार भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा। गहलोत सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला है।

सीएम गहलोत ने निभाया अपना वादा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि हर व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए प्रदेशवासियों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम गारंटीशुदा आय बिल इस दिशा में राज्य सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि आमजन को न्यूनतम आय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में कमी नहीं रखी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और रोजगार गारंटी को लेकर हम कानून बनाएंगे। इससे प्रतिमाह न्यूनतम पेंशन राशि सहित हर वर्ष 15 प्रतिशत बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाएगी। महात्मा गांधी नरेगा योजना और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत राजस्थान में हम न्यूनतम 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन राजस्थान सरकार के सामाजिक सुरक्षा मॉडल का प्रमुख अंग है। उन्होंने कहा था कि पेंशन आपका मान-सम्मान है। इसलिए राज्य सरकार सामाजिक और आर्थिक सम्बल प्रदान करने के हरसंभव प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि विधानधानभा में न्यूनतम आय अधिनियम-2023 को पारित करवा लिया गया है। अब इसे कानून के तौर पर प्रदेश में जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची

https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+