Jaipur : निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला के साथ नर्सिंगकर्मी ने की अश्लील हरकत

जयपुर। ऑपरेशन के बाद वो आईसीयू में एडमिट थी। मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा था, दोनों हाथ बंधे हुए थे। दवाइयों के असर की वजह से वो थोड़ी बेहोशी की हालत में थी। मरीज की इस हालत में भी अस्पताल के उस नर्सिंगकर्मी का दिल नहीं पसीजा।

Nursing worker commits indecent act with woman admitted in ICU of Shalby hospital Jaipur

वो उस बीमार महिला के साथ-साथ बार-बार अश्लील हरकतें करता रहा। मेल नर्सिंग वार्ड ब्वॉय बार-बार उसे पिंच करके देख रहा था कि मैं होश में है या नहीं। इस घिनौनी वारदात के कारण महिला पूरी रात रोती रही। पूरा मामला राजधानी जयपुर के शैल्बी नाम के एक निजी हास्पिटल का है, जहां 15 मार्च को एक महिला को उसका पति कार्यस्थल पर अचानक तबीयत खराब होने के बाद शैल्बी हॉस्पिटल लेकर गए थे, जहां चिकित्सकों ने शाम तक उनका ऑपरेशन कर दिया।

रात करीब 8 बजे आईसीयू में शिफ्ट करने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने पति को घर जाने के लिए कह दिया और कहा कि जरूरत पड़ेगी तो आपको बुला लेंगे। सुबह जब पीड़िता ने हॉस्पिटल की महिला नर्स को बताने की कोशिश की तो आरोपी ने धमकाकर चुप करा दिया। सुबह जब पति वापस लौटा तो पत्नी ने रोते हुए कुछ बताने के लिए इशारा किया। तब भी उनके मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था, तब पति ने पेन और कागज दे दिया। पीड़िता ने इसमें अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में लिखा। घटना के बाद पीड़िता के पति ने चित्रकूट थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस टीम ने ड्यूटी चार्ट और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान कर लोकेशन के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुशीराम गुर्जर करौली के नादौती का रहने वाला है और वो कानोता इलाके में विजयपुरा स्थित कृष्णा धाम में रहता था, हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक सिर्फ जांच का ही आश्वासन मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+