नितिन गडकरी बोले-राजनीति में कोई खुश नहीं, एमएलए से लेकर सीएम तक सब दुखी हैं

जयपुर, 13 सितम्बर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नेताओं को लेकर खरी खरी बातें कही। न केवल भाजपा बल्कि पार्टियों के नेताओं पर जमकर तंज कसा। नितिन गडकरी सोमवार को राजस्थान विधानसभा में संसदीय लोकतंत्र और जन अपेक्षाएं विषय पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

nitin gadkari

उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई सुखी नहीं है। सबके पास अपनी अपनी समस्या है। विधायक इसलिए दुखी हैं कि वे मंत्री नहीं बने। मंत्री बन गए तो इसलिए दुखी हैं कि अच्छा विभाग नहीं मिला और जिन मंत्रियों को अच्छा विभाग मिल गया, वे इसलिए दुखी हैं कि मुख्यमंत्री नहीं बन पाए।

सबको लगता सीएम बहुत सुखी रहते होंगे, मगर ऐसा कुछ नहीं है। उनकी भी अपनी समस्याएं हैं। मुख्यमंत्री इसलिए दुखी हैं कि पता नहीं कब तक पद पर रहेंगे। गडकरी सोमवार को विधानसभा में संसदीय लोकतंत्र और जन अपेक्षाएं विषय पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

नितिन गडकरी ने कहा कि अपने भाजपा अध्यक्ष पद पर रहते हुए के अनुभव शेयर करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष रहते मुझे ऐसा कोई नहीं मिला, जो दुखी न हो। हालांकि नितिन गडकरी ने अपनी एक खासियत का जिक्र करते हुए बताया कि वो भविष्य की चिंता नहीं करते, क्योंकि भविष्य की चिंता करने वाले कभी खुश नहीं रह सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+