MLA ओमप्रकाश हुड़ला को मिली जान से मारने की धमकी, 10 दिन पहले ही मुहैया करवाई गई थी वाई श्रेणी सुरक्षा

दौसा, 23 जून। राजस्थान के दौसा जिले में महवा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को जान से मारने की धमकी भरा फोन कॉल करने का मामला सामने आया है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद हुड़ला ने जयपुर कमिश्नरेट के रामनगरिया थाने में लिखित शिकायत दी है।

MLA Omprakash Hudla received death threats, Y category security was provided 10 days ago

रामनगरिया थानाधिकारी इंद्राज कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए साइबर सेल तकनीकी पड़ताल कर रही है। फिलहाल, 24 घंटे बीतने के बाद भी धमकी भरा फोन करने वाले बदमाशों का पता नहीं चला है। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि जयपुर में मौजूदगी के दौरान निर्दलीय विधायक हुड़ला को दो दिन से रात को धमकी भरे फोन आ रहे थे।

फोन करने वाले युवक विधायक को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। तब विधायक हुड़ला ने पुलिस कमिश्नर से बातचीत कर जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार को रामनगरिया थाने में शिकायत दी। दौसा शहर में जयपुर रोड पर मंसूरी पेट्रोल पंप के सामने स्थित निर्दलीय विधायक हुड़ला की होटल हुड़ला पार्क पर करीब 17 दिन पहले रात 12:24 बजे एक कार में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया था।

निर्दलीय विधायक हुड़ला ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर खुद की जान को खतरा बताते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई थी। तब गृह विभाग ने 10 दिन पहले निर्दलीय विधायक हुड़ला को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई थी। उनकी सुरक्षा में 10 पुलिसकर्मी लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+