मंत्री रमेश मीणा ने किरोड़ी मीणा पर साधा निशाना, कहा-किरोड़ी को सुरक्षा की क्या जरूरत ?

जयपुर, 20 जुलाई। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पर गहलोत सरकार के मंत्री रमेश मीणा हमलावर हो गए हैं। मंत्री रमेश मीणा ने बुधवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत में किरोड़ी लाल मीणा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो व्यक्ति लाशों पर राजनीति करता हो। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री मीणा ने कहा कि भाजपा सांसद मीणा को धमकी किसने दी। इसकी जाँच राज्य सरकार करवाएगी। इस पर मैं कुछ नहीं बोल सकता। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। उन पर पहले ही कई केस लगे हुए हैं। उन्हें तो खुद को कानून के हवाले कर देना चाहिए। उन्हें सुरक्षा की क्या जरूरत है।

kirodirameshmeena

सैंकड़ो समर्थक हैं तो सुरक्षा की क्या जरूरत

कन्हैया लाल हत्याकांड से जुड़े मामले के सवाल पर मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा खुद कह रहे हैं मेरे पास सैंकड़ों समर्थक हैं, तो फिर उन्हें सुरक्षा की क्या जरूरत है। मीणा ने कहा कि लाशों पर राजनीति करने वाले, लोगों को धमकाने वाले, खुद अपराधी हो और सुरक्षा लेने के लिए कहानी रचता हो उसे तो पुलिस को पकड़ना चाहिए। उनको धमकी भरे पत्र की जाँच होनी चाहिए। इस पूरे मामले का सच सामने आना चाहिए। मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि उन्होने मुख्यमंत्री को भी इस मामले से अवगत कराया है।

kirodi meena

दो महीने पहले भी हुआ विवाद

सांसद किरोड़ी लाल मीणा और मंत्री रमेश मीणा के बीच दो महीने पहले भी विवाद हुआ था। किरोड़ी मीणा ने रमेश मीणा को भूमाफिया बताते हुए कहा था कि उन्होंने माँ का दूध पिया है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं। उन पर जनहित को लेकर मामले दर्ज हैं। ऐसे मामलो को लेकर वे पुलिस से नहीं डरते हैं। तब भी रमेश मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से किरोड़ी मीणा को गिरफ्तार कराने की मांग की थी। रमेश मीणा करौली सपोटरा से विधायक हैं। वे किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी को चुनाव हराकर विधायक बनें हैं।

golama devi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+