Mahendrajeet Singh: राजस्‍थान में महेंद्रजीत सिंह ने ज्‍वाइन की BJP, टिकट हाथ में लिए देखती रही कांग्रेस

Mahendrajeet Singh Malviya News: तमाम सियासी अटकलों के बीच आखिर सोमवार को महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा ज्‍वाइन कर ली।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर में कांग्रेस के दिग्‍गज नेता रहे व बागीदौरा सीट से कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा में जाने से लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

Mahendrajeet Singh Malviya Join BJP

सोमवार को जयपुर स्थित राजस्‍थान भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और भाजपा के अन्य बड़े नेताओं की उपस्थिति में महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा ज्‍वाइन करने के मौके पर महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि मैं छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा हूं। आज मुझे ऐसा लगा रहा है कि, मैं वापस अपने घर आ हूं। मैं अपने क्षेत्र का विकास करने आया हूं। उल्‍लेखनीय है कि महेंद्रजीत सिंह मालवीय बांसवाड़ा के बागीदौरा से विधायक व पूर्व मंत्री रहे हैं। पिछले 40 साल से कांग्रेस में विभिन्‍न पदों पर रहे हैं।

इधर, कांग्रेस ने हाल ही लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दावेदारों का पैनल जारी किया, जिसमें बांसवाड़ा-डूंगरपुर समेत चार सीटों पर एकल नाम रखे। बांसवाड़ा से महेंद्रजीत सिंह मालवीय का कांग्रेस टिकट लगभग फाइनल था, मगर इस बीच वे भाजपा में चले गए।

महेंद्रजीत सिंह मालवीय पिछले दिनों दिल्‍ली गए थे। वहां भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेताओं से मुलाकात की और रविवार रात को ही जयपुर पहुंचे। सोमवार सुबह सीएम भजन लाल शर्मा, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेताओं की मौजूदगी में भाजपा ज्‍वाइन की।

कौन हैं महेंद्रजीत सिंह मालवीय?

बता दें कि 2 दिसंबर 1960 महेंद्रजीत सिंह मालवीय राजस्थान की कांग्रेस सरकार में जल संसाधन आईजीएनपी जल संसाधन योजना विभाग के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से 12वीं लोकसभा के पूर्व सांसद रह चुके हैं। वह बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+