Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jaipur: महात्‍मा गांधी अस्‍तपाल के डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची, हुआ ये हाल

राजस्‍थान की राजधानी में महात्‍मा गांधी अस्‍पताल के डॉक्‍टरों द्वारा ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची को सवाई मानसिंह अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने निकाला।

jaipur doctor

जयपुर के सीतापुरा स्थित महात्‍मा गांधी अस्‍पताल के डॉक्‍टरों की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां के डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट में कैंची छोड़ दी, जिससे की उसकी जान पर बन आई।

ऑपरेशन के बाद पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन महिला को लेकर सवाई मानसिंह अस्‍पताल पहुंचे। एक्‍सरे करने पर उसके पेट में कैंची नजर आई, जिसे देखकर डॉक्‍टर भी चौंक गए। एसएमएस के डॉक्‍टरों ने देर रात ऑपरेशन करके महिला के पेट से कैंची निकाली।

जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर निवासी 30 वर्षीय धोली के तिल्‍ली की दिक्‍कत थी। 20 अप्रैल को उसे जयपुर के महात्‍मा गांधी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर डॉक्‍टरों ने सर्जरी की। उस दौरान डॉक्‍टरों ने उसके पेट में कैंची छोड़ दी और उसे डिस्‍चार्ज करके घर भेज दिया।

शनिवार को पेट दर्द की शिकायत बढ़ने पर धोली के परिजन उसे सवाई मानसिंह अस्‍पताल लेकर आए थे। यहां पर पेट में कैंची की पुष्टि हुई। एसएमएस सर्जरी विभाग की यूनिट हेड डॉ. शालू गुप्‍ता के अनुसार सर्जरी करके कैंची निकाल दी गई है।

अब धोली की तबीयत पूरी तरह ठीक है। उसे वार्ड में भर्ती किया गया है। मंगलवार को उसे अस्‍तपाल से घर भेज दिया जाएगा। उधर, महात्‍मा गांधी अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. आरसी गुप्‍ता का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+