VIDEO: जयपुर में शराब पीकर बुलेट पर KISS करने वाले जोड़े को पुलिस ने क्‍या सजा दी?

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में होली पर एक युवक व युवती बाइक पर सरेआम रोमांस करते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

kiss on bullet in Jaipur

Romance on Bullet in Jaipur: चलती बाइक पर सरेआम रोमांस करना ट्रेंड सा बनता जा रहा है। ताजा मामला राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में सामने आया है। जयपुर के बी-2 बाइपास के रास्‍ते पर होली के रंग में रंगा एक जोड़ा किस करते हुए मोबाइल कैमरे में कैद हुआ है। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

चलती बाइक पर खुलेआम रोमांस करने वाले जोड़े के खिलाफ जयपुर पुलिस ने कार्रवाई भी की है। प्रेमी जोड़े पहचान करने के साथ ही इनकी बाइक को जब्‍त कर लिया गया है।

Recommended Video

    वीरांगनाओं पर Sachin Pilot और Ashok Gahlot में भिड़ंत, राजनाथ ने फोन पर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    kiss on bullet in Jaipur

    दरअसल, वायरल वीडियो में युवक बुलेट चला रहा है। युवती बाइक की टंकी पर युवक की तरफ मुंह करके बैठी है। उसके गले में हाथ डाल रखे हैं। दोनों एक दूसरे को किस करते देखे गए।

    राजस्‍थान नंबरों की बुलेट पर सवार युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा। यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते यह जोड़ा जयपुर के जवाहर सर्किल चौराहे समेत कई जगहों पर नजर आया।

    जयपुर पुलिस ने नंबरों के आधार पर बाइक की तलाश कर उसे जब्‍त किया। पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि दोनों होली खेलकर आ रहे थे। शराब पी रखी थी। नशे में ये सब हो गया। इस पर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्‍लंघन करने पर बाइक का पांच हजार रुपए का चालान काटा।

    बाइक पर रोमांस के मामले में

    प्रेमी जोड़ो द्वारा चलती बाइक पर रोमांस करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। जयपुर से पहले अजमेर, लखनऊ, हरदोई, भिलाई, दुर्ग समेत कई जगहों से ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+