राजस्थान भाजपा में फटा चिट्ठी बम, कैलाश मेघवाल ने गुलाबचंद कटारिया को बताया 'वोट कटवा'
जयपुर, 8 सितम्बर। राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले ही प्रदेश की राजनीति में चिट्ठी प्रकरण की जबरदस्त चर्चा हो रही है। बता दें कि यह चिट्ठी किसी ओर ने ही नहीं बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाते हुए प्रदेशाध्यक्ष को चिट्ठी लिखी है।
Recommended Video

गौरतलब है कि राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया काे एक पत्र लिखकर कहा कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा महाराणा प्रताप और भगवान राम को लेकर दिए बयानाें से पार्टी काे चुनावाें में हार का सामना करना पड़ा है।
हम उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी लाएंगे। वहीं, यह भी कहा गया है कि कटारिया भाजपा में वाेट कटिंग जैसी मशीन की तरह हो गये हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की प्रतिक्रिया सामने आई है।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबंचद कटारिया ने कहा कि कैलाश मेघवाल जी ने मेरे उपर जो आरोप लगाते हुये चिट्ठी लिखी है और निंदा प्रस्ताव लाने के की बात कह रहे हैं। ऐसे में भाजपा मेरे विरूद्ध जो भी निर्णय देगी मैं उसे स्वीकार करूंगा।
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कैलाश मेघवाल जी ने जो पत्र लिखा है उस पर भी विचार विमर्श किया जाना चाहिये, उनके मन में क्या है। हम सभी भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया की कार्यशैली से संतुष्ट हैं। राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि विधायक दल किसी भी प्रकार के निंदा प्रस्ताव को स्वीकार तो बहुत दूर की बात है इस पर विचार विमर्श भी नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications