Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lal Diary केस में BJP नेता ज्ञानदेव आहुजा बोले-'5000 cr. का खुलासा करने वाले राजेंद्र गुढ़ा का मैं भी साथ दूंग

BJP नेता ज्ञानदेव आहुजा ने कहा कि राजेंद्र गुढा ने लाल डायरी में राजस्‍थान सरकार के 5000 हजार करोड़ का खुलासा किया है। गुढ़ा अगर मेरा साथ देंगे तो मैं भी उनके साथ हूं।

Rajendra Gudha Lal Diary: राजेंद्र सिंह गढ़ा ने राजस्‍थान की सियासत फिर गर्मा दी है। जयपुर में बुधवार को अपने आवास पर राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने प्रेस वार्ता में लाल डायरी के कई पन्‍ने जारी किए। इन पन्‍नों में सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का भी जिक्र है। वैभव गहलोत राजस्‍थान किक्रेट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष हैं।

 Gyandev Ahuja

इधर, अलवर जिले से भाजपा नेता ज्ञानदेव आहुजा की भी लाल डायरी केस में एंट्री हो गई है। आहुजा ने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा अगर उनका साथ दें तो वे भी गुढ़ा का साथ देने को तैयार हैं।

Recommended Video

    Lal Diary केस में ज्ञानदेव आहुजा बोले-'5000 cr.का खुलासा करने वाले राजेंद्र गुढ़ा का मैं भी साथ दूंग

    ज्ञानदेव आहुजा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की बात कोई पंजाब में तो नहीं पूछता। यहां आकर जो मर्जी बोलने की उनकी आदत हो गई।

    आहुजा बोले कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा सचिन पायलट की तरह अशोक गहलोत पर लगातार हमले कर रहे हैं। अब उन्‍होंने लाल डायरी के जरिए 5 हजार करोड़ के भ्रष्‍टाचार का खुलासा किया है। यह राजस्‍थान में क्रिकेट का सबसे बड़ा घोटाला और विधायकों की खरीद-फरोख्‍त का मामला है।

    राजस्‍थान सरकार ने राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से अचानक बर्खास्‍त किया। इसके बाद कांग्रेस में हलचल है कि ज्‍यादातर विधायक इसे गलत मान रहे हैं। अब शांति धारीवाल तो अशांति धारीवाल बन गए हैं। उन्‍होंने गुढ़ा की डायरी छीन ली।

    आहुजा ने यह भी कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्‍त कांग्रेस सरकार ने की जबकि वे आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं। इस मामले में उनकी नाक कटी है। उन्‍होंने ही पैसे दिए। विधायक खरीदे। राजेंद्र गुढ़ा ने सारा खुलासा कर दिया।

    आहुजा बोले कि मैं खुद क्रांतिकारी रहा हूं। सबके सामने खुलकर बोल रहा हूं। लाल डायरी में 5000 का खुलासा करने वाले राजेंद्र गुढ़ा अगर हमारा साथ दें तो हम उनका पूरा साथ देंगे। राजस्‍थान की गहलोत सरकार मानहानि के केस के नाम पर डरा रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+