जेईई एडवांस का परिणाम जारी, कोचिंग सिटी कोटा ने फिर बनाया दबदबा, वैभव राज तीसरे स्थान पर
जयपुर। जेईई एडवांस्ड 2020 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। आईआईटी बॉम्बे जोन के चिराग फलोर ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। देशभर में कोचिंग सिटी के नाम से विख्यात राजस्थान के कोटा के छात्र वैभव राज ने देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
Recommended Video

कोटा के महेंद्र का चौथा स्थान
वहीं, कोचिंग सिटी के छात्र आर मुहेंदर राज ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। छात्रा अनुष्का ने देशभर में 17वां स्थान प्राप्त कर कोचिंग सिटी कोटा का मान बढ़ाया है। जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रिजल्ट चेक किए जा सकते हैं। यहां पर अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के साथ ही अपना स्कोर कार्ड/कट ऑफ मार्क चेक कर सकते हैं।

96 फीसदी ने दी थी परीक्षा
आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2020 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 1.6 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और कोरोना महामारी के चलते 96 फीसदी छात्रों ने इसमें भाग लिया था।

JEE (Advanced) 2020 Topper
1 चिराग फलोर
2 गेंगुला भुवन रेड्डी
3 वैभव राज
4 आर मुहेंदर राज
5 केशव अग्रवाल
6 हार्दिक राजपाल
7 वेदांग धीरेंद्र असगांवकर
8 स्वयम सशंक चौबे
9 हर्षवर्धन अग्रवाल
10 धवनित बेनीवाल












Click it and Unblock the Notifications