Jaipur : गाने सुनते समय कान में Earphone का स्पीकर फटने से युवक की मौत, फरवरी में हुई थी शादी
जयपुर, 6 अगस्त। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कान में ईयरफोन का स्पीकर फटने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक कान में केबल वाला ईयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था। मृतक की शिनाख्त जयपुर में सीकर हाईवे स्थित गांव उदयपुरिया के रहने वाले 28 वर्षीय राकेश नागर के रूप में हुई है।

कान में ईयरफोन का स्पीकर फट गया
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार राकेश नागर शुक्रवार दोपहर को अपने घर पर कान में ईयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था। इसी दौरान उसके कान में ईयरफोन का स्पीकर फट गया।

कान से बहने लगा था खून
ईयरफोन का स्पीकर फटने के बाद परिजन राकेश को अस्पताल में लेकर गए। उसके कान से खून बह रहा था। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए शव ले गए।

राकेश नागर की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी
राकेश नागर की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटना के समय वह घर पर अकेला था। डॉक्टर का कहना है कि राकेश नागर के कान में ईयरफोन का स्पीकर फटने के बाद तेज आवाज से उसे कार्डियक अरेस्ट आया होगा, जिससे उसकी जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications