लॉकडाउन में जयपुर पुलिस सिर्फ इन लोगों को बार-बार सुनाएगी Masakali 2.0 का गाना, जानिए वजह

जयपुर। कोराना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच राजस्थान में भी बिगड़ते जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में 579 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। कोरोना से अब तक जयपुर में 3, भीलवाड़ा में 2, बीकानेर-जोधपुर और कोटा में 1-1 की मरीज की मौत हो चुकी है। कोरोना से बचने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन है। इसके बावजूद राजस्थान में कई लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों से पुलिस और प्रशासन लगातार घर में रहने की अपील कर रहा है।

पोस्ट में लिखा कि मत उडियो, तू डरियो...

पोस्ट में लिखा कि मत उडियो, तू डरियो...

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 221 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में जयपुर पुलिस ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट कर अनोखे ढंग से घर में रहने की अपील की है। जयपुर पुलिस ने हाल ही में रिलीज हुए मसक्कली 2.0 गाने का इस पोस्ट में उदाहरण दिया है। एक फोटो पोस्ट कर लिखा- अगर बाहर बेवजह घूमते दिखाई दिए तो एक कमरे में बंद कर बार-बार मसक्कली 2.0 गाना सुनाया जाएगा। इसके साथ जयपुर पुलिस ने पोस्ट में लिखा कि मत उडियो, तू डरियो। ना कर मनमानी, मनमानी। घर में ही रहियो। ना कर नादानी। ऐ मसक्कली, मसक्कली।

 एक दिन में 18 नए मामले

एक दिन में 18 नए मामले

11 अप्रैल को राजस्थान में 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमें कोटा के 14 और बीकानेर के 4 केस हैं। कोटा के सभी मरीज तेलघर और चंद्र घाट उपकेंद्र क्षेत्र से हैं जबकि बीकानेर में मिले चार पॉजिटिव मरीज पहले से पॉजिटिव केस के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए।

जयपुर में पिता-पुत्र पॉजिटिव

खबर है कि जयपुर के माणक चौक पुलिस थाने के पीसीआर में तैनात एक हैड कांस्टेबल और उसका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जयपुर में पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव का यह दूसरा मामला है। इस पुलिस हैड कांस्टेबल के संपर्क में आने वाले 7 दिन के लोगों की सूची बनाई गई है। सूची के आधार पर सभी को आइसोलेट किया जाएगा।

 बीकानेर में मां-बेटी पॉजिटिव

बीकानेर में मां-बेटी पॉजिटिव

राजस्थान के बीकानेर में 11 माह की एक बच्ची की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में किसी बच्ची के कोरोना सं​क्रमित होने का यह पहला मामला है। साथ ही बच्ची की मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उधर, राजस्थान सरकार ने कोराना वॉरियर्स के लिए 50 लाख का बीमा करवाने का निर्णय किया है।

 22349 लोगों की हुई सैंपल जांच

22349 लोगों की हुई सैंपल जांच

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया प्रदेशभर में आब-तक 22349 लोगों की सैंपल जांच हो चुकी है। 22349 लोगों में 579 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई वहीं 20698 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि 1072 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+