कार में चलता था सेक्स रैकेट, इंटरनेट के जरिए होती थी बुकिंग
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया है। एक सेक्स रैकेट की खासियत थी कि इसे किसी मकान में या बंगले में नहीं ब्लकि चलती कार में चलाया जा रहा था। अनोखे अंदाज में चलाए जा रहे इस हाईप्रोफाइल सेक्स का पर्दाफाश उस वक्त हुआ जब पुलिस को एक संदिग्ध कार पर शक हुआ और पुलिस की जीप्सी ने 2 घंटे तक उस कार का पीछा किया। आखिरकार अजमेर रोड के पास आर पुलिस ने उस कार को पकड़ लिया।

पुलिस ने कार को ओवरटेक कर घेर लिया। पुलिस ने जब कार का दरवाजा खोला तो सन्न रह गई। कार में एक युवती और तीन युवकों संदिग्धावस्था में थे। पुलिस ने शक के दार पर सभी को गिर्फतार कर लिया। बाद में पूछताछ के दौरान जो खुलासा हुआ उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई।
कार के अंदर ही सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। कोलकाता निवासी युवती तीन दिन पहले फ्लाइट से जयपुर आई थी और इन दिनों एक होटल में ठहरी हुई थी। वो लोग एक एजेंसी के माध्यम से मिले थे। युवती और दलाल इंटरनेट पर जयपुर एस्कॉर्ट नाम से रैकेट संचालित करते थे। इसी से ग्राहकों से संपर्क कर तारीखें तय करते थे, तभी युवती कोलकाता से आती थी।












Click it and Unblock the Notifications