‘क्या सुपर कूल हैं हम' फिल्म के एक्टर को जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन लेने का आरोप
जयपुर। राजस्थान की जयपुर राजधानी के साइबर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी कर लोन लेने वाले के आरोपी फिल्म एक्टर को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी सुरेन्द्र पंचोली ने बताया कि मुम्बई से फ़िल्म एक्टर अभिषेक दोरवानी को गिरफ़्तार किया है। आरोपी अंधेरी वेस्ट मुम्बई का रहने वाला है। आरोपी अभिषेक दोरवानी फिल्म 'सुपर कूल हैं हम', 'मैं हूँ आटों वाला' समेत दर्जनों फ़िल्मों और एलबम में अभिनय कर चुका है।
पुलिस जांच में साामने आया कि आरोपी अब तक क़रीब डेढ़ लाख रुपए की साइबर ठगी कर चुका है। आरोपी ने पीड़ित गोरी शंकर नाम के शख़्स को अपना शिकार बनाया। पूरे मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले गिरफ़्तार कर चुकी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications