जयपुर मेयर प्रकरण : सौम्या गुर्जर के पति राजाराम की BVG कंपनी से 20 करोड़ की डील, देखें वायरल वीडियो

जयपुर, 11 जून। राजस्थान की राजधानी में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर ने जिस सफाई कंपनी बीवीजी के साथ कमिश्नर यज्ञ मित्र देव सिंह की सांठगांठ बताकर जेबें भरने का आरोप लगाया था। अब उसी बीवीजी कंपनी के साथ 20 करोड़ रुपए की डील करते हुए सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर का कथित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें 276 करोड़ रुपए का बिल पास कराने की एवज में 20 करोड़ रुपए का कथित कमीशन लेने की बात हो रही है। इस वायरल वीडियो के आधार पर ACB ने केस दर्ज कर लिया है।

Recommended Video

    जयपुर मेयर प्रकरण : सौम्या गुर्जर के पति राजाराम की BVG कंपनी से 20 करोड़ की डील
     बीवीजी कंपनी ने नकारी लेनदेन की बात

    बीवीजी कंपनी ने नकारी लेनदेन की बात

    वहीं, इस मामले में बड़ा अपडेट बीवीजी कंपनी और भाजपा नेताओं द्वारा सामने आया है। बता दें कि इस डील प्रकरण पर बीवीजी कंपनी के जयपुर हेड ओंमकार सपरे ने खंडन करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की लेनेदेन की बात नहीं हुई है।

    भाजपा नेताओं ने दिया संयुक्त बयान

    भाजपा नेताओं ने दिया संयुक्त बयान

    वहीं, भाजपा के प्रमुख नेता अरुण चतुर्वेदी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा व प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को जिस अलोकतांत्रिक तरीके से हटाया है।

    वीडियो झूठा होने का आरोप

    वीडियो झूठा होने का आरोप

    उसके खिलाफ महापौर ने कोर्ट में याचिका दायर की है। उसका कोर्ट में फैसला आने वाला है। उसको प्रभावित करने के लिए मीडिया में सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर का लेन-देन का झूठा वीडियो वायरल किया गया है। जिसकी भाजपा पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है और कांग्रेस की इस कुटिल चाल को राजस्थान की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+