जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर बनीं मां, बेटे को जन्म देने से 8 घंटे पहले तक निगम कार्यालय में लेती रहीं बैठक
जयपुर। राजस्थान के जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर मां बनी हैं। खुशी के इस लम्हे के मौके पर उन्होंने अपने काम के प्रति समर्पण के भाव की मिसाल भी पेश की है।

दस दिन बाद कार्यालय में आने लगेंगी मेयर सौम्या गुर्जर
दरअसल, मेयर सौम्या गुर्जर मां बनने से आठ घंटे पहले तक निगम के अधिकारियों की बैठकें ले रही थीं। खास बात यह है कि सौम्या ने तय किया है कि डिलीवरी के तीन बाद से ही वे निगम के कामकाज की फाइलें देखना शुरू कर देंगी। दस दिन बाद कार्यालय में आने लगेंगी।

नगर निगम के काम से संबंधित एक वीडियो भी रिलीज किया
बता दें कि सौम्या बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक तक जयपुर ग्रेटर नगर निगम कार्यालय में अफसरों के साथ बैठकें कर रही थीं। इसके अलावा उन्होंने रात नौ बजकर 21 मिनट पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम के काम से संबंधित एक वीडियो भी रिलीज किया था।
12 बजे सौम्या गुर्जर को प्रसव पीड़ा
रात करीब 12 बजे सौम्या गुर्जर को प्रसव पीड़ा हुई थी। तब इन्हें कुकुन हॉस्पिटल ले जाया गया। सुबह सवा पांच बजे उन्होंने बेटे को जन्म दिया। ये दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने प्रसव पीड़ा से सुबह बच्चे को जन्म की गुड न्यूज तक का बुलेटिन भी खुद ही जारी किया।

जच्चा बच्चा स्वस्थ
बता दें कि प्रसव के बाद जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं। आगामी तीन दिन बाद सोमवार से सौम्या गुर्जर घर से निगम के कामकाज की फाइलें देखना शुरू करेंगी और दस दिन बाद यानी 22 फरवरी से बच्चे के साथ निगम कार्यालय पहुंचेंगी।












Click it and Unblock the Notifications