प्रेम विवाह करने वाली युवती की मौत पूरे परिवार के लिए बन गई पहेली
जयपुर। उसे रिश्तेदार की शादी में अकरम से प्यार हुआ। डेढ़ साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद से बेटी का मायके आना-जाना लगभग बंद सा हो गया। शुक्रवार को उसकी मौत की खबर आई, लेकिन मौत की वजह पता नहीं चली। बेटी की इस दुनिया से इस तरह की विदाई पूरे परिवार के लिए पहेली बन गई। मृतका जयपुर के गलतागेट इलाके की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार जयपुर गलतागेट निवासी अफरोज (23 ) ने डेढ़ साल पहले अकरम पुत्र इस्लामुद्वीन काजी निवासी इस्लामपुर के साथ प्रेम विवाह किया। उसके बाद से वह ससुराल में ही रहने लगी। शुक्रवार सुबह आठ बजे अकरम के घर से फोन आया तब पता चला अफरोज की मौत हो गई है। मौत की वजह बीमारी बताई गई।
परिजन पहुंचे तब बेटी का शव उनको सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखा मिला। पुलिस ने शनिवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले की जांच कर रहीं एसडीएम गरिमा लाटा ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के भाई मोहम्मद फरदान ने आरोप लगाया कि डेढ़ साल से उसके साथ मारपीट की जा रही थी। उसे पीहर नहीं जाने दिया जाता था। शादी के बाद उसके पिता भी मिलने आए तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications