IT कंपनी ने कर्मचारियों को दी छुट्टी, बोले-'कोविड संकट में अच्छा काम किया, जाओ वेब सीरीज देखो'
जयपुर, 2 सितम्बर। बहुचर्चित वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' सीजन 5 जल्द ही पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस वेब सीरीज के बाकी सीजन काफी हिट हुए हैं। इस वेब सीरीज को लेकर पूरी दुनिया में ज्यादा रुचि लेकर देखा जा रहा है। इसी को देखते हुए जयपुर की एक आईटी कंपनी शानदार कदम उठाया है।

वेब सीरीज का 5वां सीजन
बता दें कि जब से इस वेब सीरीज के 5वें सीजन के रिलीज होने की खबर सामने आई है तब से लोग इस वेब सीरीज को देखने के लिए उत्साहित हैं। 'मनी हाइस्ट' वेब सीरीज को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जयपुर की वर्वे लॉजिक कंपनी
जयपुर की वर्वे लॉजिक कंपनी के ceo अभिषेक जैन और vp प्रिया जैन ने खास बातचीत की, उन्होंने बताया कि कोरोना काल मे हमारे कर्मचारियों ने काफी मेहनत से कार्य किया है।

कर्मचारियों को छुट्टी दे दी
इसी के चलते इन्हें इस वेब सीरीज को देखने के लिये अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है और उस दिन का मानदेय भी नहीं काटा जायेगा। इस आदेश के चलते इस कंपनी के कर्मचारी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे
बता दें कि कर्मचारियों को छुट्टी देते हुए इस कंपनी के सीईओ ने अपने सभी इंप्लाइज को महामारी के दौरान कड़ी मेहनत करने के लिए धन्यवाद भी दिया। 'मनी हाइस्ट' का 5वां सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाला है। इस वेब सीरीज के 5वें सीजन को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications