Rajesh Kumar Meena: शादी के बाद सामने आई IPS की 'गर्लफ्रेंड', बोली-मैंने पति को छोड़ा तुम भी पत्‍नी को छोड़ो'

राजस्‍थान में IAS Yuvraj Marmat से पहले IPS Rajesh Kumar Meena का मामला सामने आ चुका है, जिसमें शादी के बाद कथित गर्लफ्रेंड सामने आई है।

IPS Rajesh Kumar Meena Love Story: राजस्‍थान में इन दिनों आईएएस अधिकारी युवराज मरमट को एक तलाकशुदा महिला द्वारा शादी के नाम पर हनी ट्रैप व ब्‍लैकमेल करने का मामला सामने आया है। राजस्‍थान निवासी व छत्‍तीसगढ़ कैडर आईएएस युवराज मरमट हाल ही तेलंगाना कैडर की आईपीएस पी मोनिका से लव मैरिज के चलते भी सुर्खियों में रहे।

IPS Rajesh Kumar Meena

शादी के बाद आईएएस की जिंदगी में पति-पत्‍नी और 'वो' का मामला राजस्‍थान में इससे पहले भी सामने आ चुका है। पिछले माह आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने भी एक महिला के खिलाफ शादी के लिए हनीट्रैप में फंसाकर ब्‍लैकमेल करने व 50 लाख रुपए मांगने का केस दर्ज करवाया था।

जयपुर के जवाहर सर्किल थानाधिकारी अरिवंद कुमार चारण के अनुसार आईपीएस राजेश कुमार मीणा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि साल 2020 में ट्रेनी आरएएस के रूप में डूंगरपुर पोस्‍टेड थे तो वहां मुलाकात संविदा पर कार्यरत डॉक्‍टर प्रियंका से हुई थी। दोनों में दोस्‍ती हो गई।

प्रियंका पहले से शादीशुदा थी। वह आरएएस मीणा के लिए अपने घर से कई बार खाना बनाकर भी लाती थी। मीणा ने जरूरत पड़ने पर एक बार उससे 3 लाख रुपए उधार लिए, जो बाद में लौटा दिए। डूंगरपुर के बाद मीणा की पोस्टिंग चाकसू एसडीएम पद पर हो गई तब वह दवाई लेने के बहाने जयपुर आकर उनसे मिलती थी।

साल 2021 में राजेश कुमार मीणा ने यूपीएससी क्रैक कर ली और आईपीएस बन गए। इसके बाद प्रियंका उन पर शादी का दवाब बनाने लगी। इस बीच मई 2023 में राजेश कुमार मीणा ने कहीं और शादी कर ली। अब आरोप है कि प्रियंका उन्‍हें धमकी दे रही है कि उसने पति से तलाक ले लिया वो भी पत्‍नी को छोड़कर उससे शादी करें।

आईपीएस की ओर से डॉक्‍टर पर शादी नहीं करने पर 50 लाख रुपए मांगने और रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। आईपीएस का कहना है कि उन्‍होंने शादी के बाद प्रियंका से बातचीत बंद कर दी। फिर भी वह कई बार कॉल करके ब्‍लैकमेल कर रही है। मामले की जांच एसआई मदरूप कर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+