Dinesh MN: खुद 7 साल जेल में रहने वाले IPS ने एक ही दिन में अपराधियों से भर दी राजस्थान की जेलें
IPS Dinesh MN Rajasthan Police: राजस्थान में भाजपा की भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही राजस्थान पुलिस एक्शन में है।
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आदेश पर राजस्थान पुलिस अपराधियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' कर रही है। इसकी जिम्मेदारी आईपीएस दिनेश एमएन को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- Dinesh MN : वो IPS जो खुद 7 साल रहा सलाखों के पीछे, अब 6 माह में ही घूसखोर अफसरों से भर दी जेल
राजस्थान पुलिस में आईपीएस दिनेश एमएन की छवि रियल लाइफ सिंघम वाली है। वर्तमान में दिनेश एमएन राजस्थान पुलिस ने एडीजी (क्राइम) पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
आईपीएस दिनेश एमएन वो पुलिस अफसर हैं, जो बहुचर्चित सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में खुद सात साल जेल में रहे और अब नई जिम्मेदारी मिलने पर एक ही दिन में अपराधियों से राजस्थान की जेलें भर दीं।
मीडिया से बातचीत में एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने 27 दिसंबर से प्रदेशभर में बदमाशों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ ताबड़तोड़ शुरू कर दी है। राजस्थाप के सभी पुलिस थाना इलाकों में यह कार्रवाई लगातार तीन दिन तक जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 115 सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनी है। भजन लाल शर्मा सीएम व दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम बने हैं। राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस ने यह पहला बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए महकमे ने तगड़ा प्लान बनाया है।
डीजीपी उमेश मिश्रा के अनुसार राजस्थान पुलिस के 8 हजार 578 पुलिसकर्मियों की 2 हजार 250 टीमों ने एक साथ 6 हजार 843 स्थानों पर दबिश दी। पहले दिन 2,872 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
आईपीएस दिनेश एमएन ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के अलावा गैंगस्टर्स को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले 32 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए लोगों में 364 हिस्ट्रीशीटर हैं।
कहां-कितने बदमाश पकड़े?
- कोटा रेंज में 586
- जोधपुर कमिश्नरेट में 47
- जयपुर कमिश्नरेट में 48
- अजमेर रेंज में 380
- सीकर रेंज में 114
- बीकानेर रेंज में 354
- जयपुर रेंज में 317
- पाली रेंज में 178
- भरतपुर रेंज में 228
- बांसवाड़ा रेंज में 235
- उदयपुर रेंज में 330
- जोधपुर रेंज में 55
यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्थान की सबसे खूबसूरत MLA नौक्षम चौधरी हिंदू हैं या मुस्लिम? खुद ने बताया पूरा सच












Click it and Unblock the Notifications