राजस्‍थान में पहली बार: 29.71 लाख किसानों को 19 हजार 740 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त सहकारी फसली ऋण बांटा

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसानों को ऋण बांटने और ऋण माफी के मामले में कई बड़े कदम उठाए।

Rajasthan Cooperative Crop Loan

राजस्‍थान के इतिहास में पहली बार एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक ब्याज मुक्त सहकारी फसली ऋण वितरण का रिकॉर्ड बना है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 29.71 लाख किसानों को 19 हजार 740 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त सहकारी फसली ऋण वितरित किया गया। यह जानकारी मंगलवार को सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने दी।

आंजना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में खरीफ सीजन में 98 हजार 320 नए किसानों को 180 करोड़ रुपए का तथा रबी सीजन में 2 लाख 19 हजार 249 नए किसानों को 367 करोड़ रुपए का सहकारी फसली ऋण वितरित किया गया। इस प्रकार कुल 3 लाख 17 हजार 569 नए सदस्य किसानों को 547 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरित किया गया।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 2019-20 में 9541.02 करोड़ रुपए, वर्ष 2020-21 में 15235.38 करोड़ रुपए, वर्ष 2021-22 में 18101.68 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2022-23 में 19740.87 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त सहकारी फसली ऋण का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के पूववर्ती कार्यकाल के दौरान वर्ष 2012-13 में किसानों के हित में ब्याज मुक्त सहकारी फसली ऋण प्रारंभ किया गया था।

आंजना ने बताया कि अपेक्स एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक लगातार किसानों के हित में कार्य कर रहे है। अपेक्स बैंक ने बखूबी कार्य करते हुए 115.69 करोड़ रुपए का सकल लाभ अर्जित किया है। जिसमें से 73.07 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ रहा है। सकल लाभ पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 3.52 करोड़ रुपए अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+