IAS Transfer Rajasthan : टीना डाबी- प्रदीप गवांडे व रुक्मणि रियार-सिद्धार्थ सिहाग की जोड़ी आई और भी करीब
IAS Transfer List Rajasthan : राजस्थान में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया गया है। आईपीएस अधिकारी उमेश मिश्रा जहां राजस्थान डीजीपी बनाए गए हैं। वहीं, 30 आईएएस अधिकारियों के तबादल भी हुए हैं। 28 अक्टूबर को जारी तबादला सूची में राजस्थान के चार जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं।

राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारियों के तबादले
बता दें कि गृह विभाग के एसीएस अभय कुमार की जगह पर राजस्व विभाग के प्रमुख सचिन आनंद कुमार को लगाया गया है। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारियों के तबादले से देश की चर्चित और यूपीएससी टॉपर आईएएस टीना डाबी और उनके पति प्रदीप के गंवाडे के बीच पोस्टिंग की दूरियां पहले की तुलना में कम हो गई हैं।

जैसलमेर डीएम टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे का बीकानेर तबादला
आईएएस प्रदीप गवांडे का आयुक्त उपनिवेशक विभाग, बीकानेर के पद पर तबादला किया गया है जबकि ये पहले प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य खान एवं खनीज निगम लिमिटेड एवं निदेशक पेट्रोलियम, उदयपुर के पद पर कार्यरत थे। इधर, प्रदीप के गवांडे की पत्नी आईएएस टीना डाबी जैसललमेर की जिला कलेक्टर हैं।

प्रदीप गवांडे व टीना डाबी ने इसी साल की थी शादी
पहले प्रदीप गवांडे और टीना डाबी के बीच पोस्टिंग के लिहाज से जैसलमेर-उदयपुर के मध्य 495 किलोमीटर की दूरी थी। अब प्रदीप गवांडे भी जैसलमेर के पड़ोसी जिले बीकानेर में सेवाएं देंगे। जैसलमेर से बीकानेर की दूरी 329 किलोमीटर है। प्रदीप व टीना डाबी ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी।

आईएएस रुकमणी रियार व सिद्धार्थ सिहाग की जोड़ी भी आई करीब
राजस्थान सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले में टीना डाबी और प्रदीप के गवांडे के अलावा भी एक अन्य जोड़ी के बीच भी पोस्टिंग की दूरी कम की है। श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर रुक्मणी रियार का तबादला हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर पद पर किया गया है। रुक्मणी रियार के पति आईएएस सिद्धार्थ सिहाग चूरू जिला कलेक्टर हैं। चूरू व हनुमानगढ़ पड़ोसी जिले हैं।

राजस्थान आईएएस तबादला सूची, कौन किस पद पर लगा ?
1 आईएएस अभय कुमार : अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग
2 आईएएस अपर्णा अरोड़ा : प्रमुख शासन सचिव, राजस्व उप निवेशन, सैनिक कल्याण विभाग एवं देवस्थान विभाग
3 आईएएस संदीप वर्मा : प्रमुख शासन सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
4 आईएएस आनंद कुमार : प्रमुख शासन सचिव, गृह, गृह रक्षा, जेल एवं राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो एवं पदेन मुख्य सतर्कता आयुक्त एवं प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग
5 आईएएस नवीन महाजन : अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जयपुर
6 आईएएस वैभव गालरिया : प्रमुख शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग
7 आईएएस टी रविकांत : प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग
8 आईएएस विकास सीताराम भाले : शासन सचिव, श्रम कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं
9 आईएएस आशुतोष एटी पेडणेकर : अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड एवं अध्यक्ष
10 भानू प्रकाश एटरू : शासन सचिव गृह विभाग
11 आईएएस डॉ नीरज कुमार : संभागीय आयुक्त बीकानेर
12 पूर्ण चंद्र किशन : शासन सचिव, कौशल एवं उद्यमिता रोजगार, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
13 आईएएस शुचि त्यागी : मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी
14 आईएएस अंतर सिंह नेहरा : संभागीय आयुक्त जयपुर
15 आईएएस करण सिंह : प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड एवं निदेशक पेट्रोलियम
16 आईएएस परमेश्वर लाल : प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम
17 आईएएस कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी : आयुक्त देवस्थान विभाग
18 आईएएस संदेश नायक : निदेशक, खान एवं भूविज्ञान विभाग
19 आईएएस रुक्मणि रियार : जिला कलेक्टर हनुमानगढ़
20 आईएएस नथमल डिडेल : प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम
21 आईएएस डॉ प्रदीप के गवांडे : आयुक्त उपनिवेशन विभाग बीकानेर
22 आईएएस एमएल चौहान : संयुक्त शासन सचिव उच्च शिक्षा विभाग
23 आईएएस लक्ष्मी नारायण : जिला कलेक्टर डूंगरपुर
24 आईएएस सुनील शर्मा : आयुक्त कॉलेज शिक्ष विभाग
25 आईएएस पुखराज सेन : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण
26 आईएएस सौरभ स्वामी : जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर
27 आईएएस डॉ इंद्रजीत यादव : जिला कलेक्टर प्रतापगढ़
28 आईएएस प्रताप सिंह : निदेशक, स्वच्छ भरत मिशन
29 आईएएस डॉ मंजू : संयुक्त शासन सचिव उद्योग विभाग
30 आईएएस अर्तिका शुक्ला : संयुक्त शासन सचिव ऊर्जा विभाग












Click it and Unblock the Notifications