Sudhansh Pant: कौन हैं राजस्थान ब्यूरोक्रेसी के नए बॉस सुधांश पंत, 6 IAS को पछाड़कर बने chief Secretary
Sudhansh Pant chief Secretary Rajasthan: राजस्थान कैडर में 1991 बैच के आईएएस अधिकारी सुधांश पंत मुख्य सचिव बनाया गया है। ये पीएम मोदी के पसंदीदा अफसरों में से एक हैं।
14 फरवरी 1967 को जन्मे आईएएस सुधांश पंत प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में थे। यहां से उनको राजस्थान भेजा गया है। राजस्थान की मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा के 31 दिसंबर 2023 को रिटायर हो गईं।

राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार में 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ और अगले ही दिन प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी को आईएएस सुधांश पंत के रूप में नया बॉस मिल गया।
आईएएस अधिकारी सुधांश पंत के पीएम नरेंद्र मोदी के पसंदीदा अफसरों में से होने का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि राजस्थान कैडर के छह आईएएस अफसरों की वरिष्ठता लांघकर सुधांश पंत को नया सीएस बना दिया गया।
आईएएस सुधांश पंत के पास मुख्य सचिव पद के अलावा राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड उदयपुर के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। इससे पहले पंत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात थे।
बता दें कि शनिवार को केंद्र सरकार ने पंत को रिलीव कर वापस राजस्थान भेज दिया था। सुधांश पंत मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा का स्थान लेंगे। उषा शर्मा के कार्यकाल का रविवार को अंतिम दिन था। पंत राजस्थान में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि सुधांश पंत एक अक्टूबर 2022 को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए थे। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया हुआ है।
सुधांश पंत का सर्विस रिकॉर्ड
LBSNAA में ट्रेनिंग के बाद सुधांश पंत जयपुर एसडीएम पद से अपनी सिविल सेवा शुरू की थी। फिर जैसलमेर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा व जयपुर जैसे जिलों में कलेक्टर रहे।
इन अफसरों को लांघा
राजस्थान कैडर में सुधांश पंत से वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में संजय मल्होत्रा, रोहित कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, शुभ्रा सिंह, वी श्रीनिवास, सुबोध अग्रवाल शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications