पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे की भाजपा में घर वापसी, ये दिग्गज नेता भी हुए शामिल

जयपुर, 4 सितम्बर। वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे लक्ष्मीनारायण दवे की रविवार को भाजपा में घर वापसी हुई। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और राजस्थान से आने वाले तीनों केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में दवे के साथ ही नवलगढ़ से विक्रम सिंह जाखल, ओसियां से महेंद्र सिंह भाटी, अलवर से बन्ना लाल मीणा, चंद्रशेखर यादव, जनता सेना से ओंकार वालिया और भगवती लाल मेनारिया ने भी भाजपा ज्वाइन की।

bjp rajasthan

पार्टी को मिलेगी मजबूती

प्रदेश कोर कमेटी की बैठक से ठीक पहले रविवार को इन दिग्गजों ने भाजपा परिवार की सदस्यता ली।इ नमें सबसे बड़े चेहरे के रूप में लक्ष्मीनारायण दवे को माना जा सकता है। क्योंकि लक्ष्मीनारायण दवे वसुंधरा सरकार ने साल 2003 से 2008 तक प्रदेश के वन व पर्यावरण मंत्री रहे। पूर्व में राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे। हालांकि पिछले चुनाव में भाजपा से बगावत कर दवे ने निर्दलीय के रूप में मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जिसके चलते वे भाजपा से बाहर हो गए थे। अब फिर उनकी बीजेपी में वापसी हुई है। शेखावटी में झुंझुनू से आने वाले राजपूत समाज के बड़े चेहरे विक्रम सिंह जाखल ने भी रविवार शाम बीजेपी ज्वाइन की। जाखल पिछले विधानसभा चुनाव में नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। तब उन्हें 40 हजार से अधिक मत मिले थे और भाजपा प्रत्याशी व जाखल के बीच करीब 1500 मतों का अंतर रहा था। माना जा रहा है कि जाखल के भाजपा में शामिल होने से शेखावटी क्षेत्र में बीजेपी का आधार मजबूत हो सकेगा।

bjp rajasthan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+