क्या अब वक़्त आ गया है कि सुनील कोनुगुलू को उड़ीसा कांग्रेस की कमान दे दी जाए, जानिए पूरा व्यक्तित्व

विधानसभा चुनाव को लेकर चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की तस्वीर साफ हो चुकी है। चार में से तीन राज्यों में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। तेलंगाना में कांग्रेस को लेकर उम्मीद नजर आई है। इस राज्य में कांग्रेस सरकार बना रही है। चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज सियासी गणित में विफल साबित हो रहे हैं। ऐसे में तेलंगाना में कांग्रेस का हाथ मजबूत करने में एक गैर कांग्रेसी व्यक्ति की भूमिका सामने आई है। इनका नाम सुनील कोनुगुलू है। इन्हें तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाने का श्रेय दिया जा रहा है। इन दोनों राज्यों की चुनाव परिणाम के बाद सुनील कोनुगुलू को कांग्रेस में शक्तिमान की उपमा दी जा रही है।

सुनील की भूमिका को लेकर चर्चा तेज

इलेक्शन मैनेजमेंट से जुड़े एक्सपर्ट्स का दावा है कि राजस्थान कांग्रेस के पीछे दिनेश अरोड़ा की डिजाइन बॉक्स एजेंसी इंटरनल पॉलिटिक्स के कारण कैंपेन एंड मैसेज दोनों नहीं बुन पाई। डिजाइन बॉक्स ना तो मीडिया, ना रणनीति और ना ही भरोसा जुटाने में सक्षम हो पाई। सुनील कोनुगुलू को सिंगल मैसेज इलेक्टरल फॉक्स और क्लियर डीसीजन मेकिंग के लिए जाना जाता है। हिंदी बेल्ट में सुनील कोनुगुलू की भूमिका और कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन से साफ दिखता है कि सुनील कोनुगुलू हाई कमान से 6 फीट की दूरी बनाकर चलते हैं। तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस को संजीवनी देने वाले सुनील कोनुगुलू की भूमिका को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। चर्चा है कि क्या अब वक्त आ गया है। जब सुनील कोनुगुलू को उड़ीसा कांग्रेस की कमान दे दी जाए।

sunil konugulu

कांग्रेस पार्टी में सबसे प्रभावशाली शख्सियत

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बाद सुनील कोनुगुलू कांग्रेस पार्टी में सबसे प्रभावशाली शख्सियत बनकर उभरे हैं। जो चुनाव मामलों को लेकर सीधे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सलाह दे रहे हैं। सुनील कोनुगुलू ऐसे व्यक्ति हैं। जिनमें कोई उत्साह और दिखावा नहीं है। उनके व्यक्तित्व में कोई अहंकार नजर नहीं आता। सुनील कोनुगुलू बेहद सादगी से रहने वाले इंसान हैं। जानकार कहते हैं कि सुनील कोनुगुलू की एक खासियत है। वे हवाबाजी, मीडिया, फोटो शूट और बड़ी बातों से अलग रहकर अकेले और शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+