समाजों का शक्ति प्रदर्शन: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अब गुर्जर-कुमावत समाज भरेगा हुंकार
राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्ताावित हैं। विभिन्न समाज कई मांगों को लेकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश में विभिन्न समाजों का शक्ति प्रदर्शन जारी है। सैनी, ब्राह्मण समाज के बाद अब गुर्जर और कुमावत समाज हुंकार भरने को तैयार है। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा समाज विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर चुके हैं।
Recommended Video

इसी कड़ी में राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति, राजस्थान गुर्जर महासभा, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा समेत एक दर्जन से ज्यादा संगठनों के की ओर से 18 जून 2023 को सुबह 11 बजे जयपुर में गुर्जर महाकुंभ होगा।
मीडिया से बताचीत में गुर्जर समाज के शैलेंद्र सिंह धाभाई ने बताया कि राजस्थान में करीब नौ प्रतिशत आबादी गुर्जर समाज की है। अति पिछड़ा वर्ग की जातियों को शामिल करने पर यह संख्या करीब 13 से 14 प्रतिशत होती है। समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व, गुर्जर रेजिमेंट की भी मांग है।
धाभाई ने यह भी कहा कि गुर्जर महाकुंभ के जरिए सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सांस्कृतिक उत्थान एवं विकास, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही समाज सुधार और समाज के महापुरुषों के सिद्धांतों, आदर्शों व बताए मार्ग पर समाज को अग्रसर करने आदि विषयों पर मंथन होगा।
इधर, विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 21 मई को कुमावत महापंचायत होगी। मुकेश वर्मा, चेतन्य धुंधारिया, ललित तुनवाल, छोटेलाल कुमावत आदि पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई, जिसमें तय किया कि महापंचायत में समाज को सात प्रतिशत आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर जागरुक किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications