गुलाब देवी हत्याकांड : लिव इन पार्टनर बना जान का दुश्मन, सुपारी देकर करवाई हत्या, जानिए मर्डर की वजह

जयपुर, 4 अक्टूबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर की पुलिस ने 29 सितम्बर को महिला गुलाब देवी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या के उसके प्रेमी ने ही 2.50 लाख रुपए की सुपारी देकर करवाई थी। वे दोनों 14 साल से लिव इन रिलेशन में दिल्ली में रहते थे। गुलाब देवी दिल्ली में विद्युत विभाग में नौकरी कर रही थी। उसने चाचा के बेटे को गोद लेने की बात कहीं तो दोनों में विवाद हो गया, जिसमें उसकी हत्या करवा दी गई।

Gulab Devi murder case

डीसीपी वेस्ट प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि बाबूलाल मीणा पुत्र रामचंद्र मीणा निवासी पालम दिल्ली, जगराम मीणा पुत्र गोकुल मीणा निवासी अलीपुर दौसा, हरिओम मीणा पुत्र रामधन मीणा निवासी मालाखेड़ा अलवर, रोहिताश मीणा पुत्र रमाफूल मीणा निवासी राजगढ़ अलवर, सुनील मीणा पुत्र अमृतलाल मीणा निवासी रतनगढ़ अलवर, भूपेंद्र सैन पुत्र रामबाबू निवासी मालाखेड़ा अलवर को गिरफ्तार किया है।

REET, SI भर्ती पर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ जयपुर में कल करेगा बड़ा खुलासा, उपेन यादव का ऐलान
जांच में सामने आया है कि बाबूलाल मीणा भी दिल्ली में रहता था। वह दिल्ली में लैब असिस्टेंट का काम करता है। 2007 में उसकी मुलाकात गुलाबो देवी से हुई थी। 2011 में दोनों ने आर्य समाज से शादी कर ली थी। 17 लाख रुपए में पहले उन्होंने एक फ्लेट खरीदा था। फ्लैट के लिए 5 लाख रुपए गुलाबो ने दिए थे। दोनों ने बाद में नजमगढ़ में एक फ्लैट और खरीद लिया था।

करीब डेढ़ महीने पहले गुलाबो अपने चाचा के परिवार से एक बच्चे को गोद लेना चाहती है। इस बात काे बाबूलाल ने नहीं माना। तब से दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया। गुलाबों ने किसी अन्य युवक से शादी करने की बात कहीं। खुद के फ्लेट को किसी अन्य को किराए पर दे दिया। खुद दूसरी जगह पर किराए पर रहने लग गई।

बाबूलाल काफी परेशान हो चुका था। गुलाबो उसे छोड़ कर जाने की बात बोलने लगी थी। बाबूलाल को प्रॉपर्टी के जाने का डर भी लगने लगा था। क्योंकि प्रॉपर्टी गुलाबो के नाम पर ही थी। बाबूलाल ने डेढ़ महीने पहले ही परेशान होकर हत्या करने की योजना बना ली थी। उसने परिचित जगराम मीणा से बात की। तब जगराम ने हत्या करने के लिए लड़कों की व्यवस्था की। 2.50 लाख रुपए में गुलाबो को मारने के लिए सौदा तय कर लिया।

गुलाबो की हत्या करने के लिए तीन बार दिल्ली से जयपुर लाया गया। वे हत्या की योजना में सफल नहीं हो पाए थे। उन्होंने प्रॉपर्टी का विवाद बताकर आत्महत्या दिखाने की योजना बनाई थी। एक सुसाइड नोट भी पहले से लिखवा लिया था। पहले तीन ही बदमाश हत्या करने के लिए ही आए थे। सफल नहीं हुए तो दोबारा से 6 बदमाश आए थे। घटना के दिन गुलाबो की हत्या कर शव मोरीजा पुलिया पर पटक गए और उसका बैैग रेलिंग के पास ही छोड़ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+