Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan में सरदार शहर सीट जीतने पर गहलोत, पायलट ने दी बधाई, जानिए जीत को लेकर क्या बोले गहलोत

राजस्थान में सरदार शहर सीट जीतने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा को बधाई दी है। गहलोत ने ट्वीट कर 2023 में जीत का दावा किया है।

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सरदारशहर सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा को बधाई देकर सरदार शहर के मतदाताओं का आभार जताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने ट्वीट कर बधाई दी है।

ashok gehlot

जनता ने भाजपा को नकार दिया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि "सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री अनिल शर्मा को जीत की बधाई एवं सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार। यह जीत कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील, जवाबदेह, सुशासन एवं शिक्षा स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। जनता का स्पष्ट संदेश है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। राजस्थान में विगत 4 सालों में हुए 9 उपचुनाव में कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी महज एक सीट जीत सकी है। इनमें भी भाजपा एक सीट पर जमानत जप्त एवं एक सीट पर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। यह दिखाता है कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। भाजपा कितना भी झूठ बोल ले। पर राजस्थान की जनता के साथ है एवं 2023 में रिवाज बदलकर फिर से कांग्रेस को जिताएगी।"

ashok gehlot

सचिन पायलट ने दी अनिल शर्मा को बधाई

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अनिल शर्मा को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा कि "सरदार शहर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री अनिल शर्मा जी के विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी को विश्वास जताने के लिए समस्त मतदाताओं का आभार एवं कार्यकर्ताओं को बधाई।"

sachin pilot

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+