Rajasthan में गहलोत सरकार अगले महीने देगी महिलाओं को फ्री फोन, जानिए कैसे मिलेगा स्मार्टफोन
Rajasthan में महिलाओं को गहलोत सरकार अगले महीने फ्री स्मार्टफोन देगी। राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में महिलाओं को स्मार्ट फोन देगी। उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा। इसे दिसंबर में लागू कर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी होगी। जिससे राज्य को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

राजस्थान में 1.33 करोड़ महिलाओं को मिलेगा स्मार्टफोन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त मोबाइल देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को यह फोन मिलेगा। मोबाइल की कीमत करीब साढ़े 9 हजार रुपए है। इसमें 3 साल तक फ्री में इंटरनेट भी मिलेगा। गहलोत सरकार दिसंबर में राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन देने जा रही है।

स्मार्टफोन का तीन साल तक फ्री इस्तेमाल कर पाएंगी महिलाएं
राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा महिलाओं को जो स्मार्ट फोन दिए जा रहे हैं। उसका उपयोग महिलाएं 3 साल तक फ्री कर पाएगी। उसके बाद मोबाइल चार्जेबल हो जाएगा। उन्हें इंटरनेट डाटा या कॉल के लिए रिचार्ज करवाना होगा। इस योजना के तहत दिए जाने वाले मोबाइल में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डेटा कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर यह फोन बांटे जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications