जयपुर में मेडिकल कॉलेज छात्रा से गैंगरेप, पुलिस की 20 टीमों ने 200 CCTV कैमरे खंगाल पकड़े 6 लड़के
राजस्थान के जयपुर के पास शाहपुरा में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस की 20 टीमों ने 200 जगहों पर सीसीटीवी खंगाले और महज 12 घंटे में ही पांच आरोपी अरेस्ट कर लिए। एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया है।
मीडिया की खबरों के अनुसार जयपुर दिल्ली हाईवे स्थित मेडिकल विश्वविद्यालय में झारखंड की एक लड़की पढ़ाई करती है। 8 फरवरी को लड़की ने रिपोर्ट दी कि 9 जनवरी को वह अपने साथी के साथ मनोहरपुर थाना में ज्वैलरी खरीदने गई थी।

उस दौरान वे अपने साथी के जान-पहचान के व्यक्ति के कैफे पर चले गए। कैफे के बेसमेंट में छह युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज की और आरोपियों की तलाश शुरू की।
साथ ही युवती का मेडिकल करवाया गया और उसके 164 के तहत स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए गए। जयपुर ग्रामीण के एसपी शांतनु कुमार सिंह, एएसपी हरिप्रसाद, सुरेश कुमार सांवरिया जैसे सीनियर अफसरों और मनोहरपुर थाना की टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
12 घंटे की कार्रवाई के दौरान टीम ने घटना स्थल के आस-पास व आने-जाने वाले रास्तों, हाईवे के आस-पास, कस्बा मनोहरपुर, शाहपुरा, अचरोल, चन्दवाजी में करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के रिकॉर्ड खंगाले।
पुलिस ने युवती से रेप के आरोप में सचिन गुर्जर, संजय गुर्जर, लोकेश सैनी, रोहिताश मीणा और ओमप्रकाश गुर्जर को अरेस्ट किया है। एक बाल अपचारी भी आरोप है। पुलिस जांच में पता चला कि पीड़िता अपने परिवार के ज्यादा सम्पर्क में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications