G-20 सम्मेलन ने रोकी राजस्थान CM अशोक गहलोत के हेलिकॉप्टर की उड़ान, नहीं जा सके सांगलिया पीठ
Rajasthan CM Ashok Gehlot ने जानकारी दी कि SIKAR जाने का कायर्क्रम था, मगर G20 Summit New Delhi 2023 की बैठक के कारण गृह मंत्रालय भारत सरकार ने एयरस्पेस में उदयपुर से सीकर हेलिकॉप्टर से जाने की अनुमति नहीं दी।
G20 Summit impact on CM Ashok Gehlot: दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है, जिसका असर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी पड़ा है। G-20 की वजह से सीएम अशोक गहलोत का हेलिकॉप्टर सीकर दौरे के लिए उड़ान नहीं भर सका।

दरअसल, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सीकर जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, मगर जी-20 की बैठक की वजह सीएम को एनवक्त पर अपना सीकर दौरा रद्द करना पड़ा है। इसकी जानकारी खुद सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके बताया कि 'आज बाबा श्री खींवादास जी महाराज की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में सांगलिया पीठ, सीकर जाने का कार्यक्रम था, परन्तु जी-20 की बैठक के कारण गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने एयरस्पेस में उदयपुर से सीकर हेलिकॉप्टर से जाने की अनुमति नहीं दी जिसके कारण आज सांगलिया पीठ नहीं पहुंच पा रहा हूं।'
सीएम गहलोत ने यह बताया कि 'सांगलिया पीठ के पीठाधीश्वर श्री ओम दास महाराज से फोन पर बात कर जानकारी दी। मैं जल्दी ही सांगलिया पीठ आशीर्वाद लेने आऊंगा'
जी-20 समिट 2023 नई दिल्ली भारत
बता दें कि दिल्ली में G-20 की 18वीं समिट 9 और 10 सितंबर 2023 को होने जा रही है। जी-20 की बैठक के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम का मंच तैयार किया गया है। भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइटड, ब्रिटिश के पीएम ऋषि सुनक समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत पहुंच रहे हैं।
आसमान में भी कड़ी सुरक्षा
जी20 समिट की वजह से 7 सितम्बर 2023 से दिल्ली की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जमीन ही नहीं बल्कि आसमान में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली समेत कई जगहों नो फ्लाई जोन घोषित किए गए हैं। दिल्ली एनसीआर से लगते राज्यों में उड़ानों पर रोक भी लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications