पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने साधा ने निशाना, बोले-किसानों की मांगों के सामने केंद्र सरकार को झुकना पड़ेगा
जयपुर। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने किसान आंदोलन को लेकर फिर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. पायलट ने कहा कि किसान उग्र नहीं हो रहा है. वह इस सर्दी में भी शांति से अपनी बात को मनवाने का काम कर रहा है. जो समिति बनाई गयी है उसको लेकर किसान खुश नहीं है. पायलट ने कहा कि किसानों की मांग के सामने केंद्र सरकार को झुकना पड़ेगा.

पूर्व पीसीसी चीफ पायलट ने केन्द्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुये कहा कि केन्द्र को ना तो किसानों के प्रति सहानुभूति है ना ही किसान संगठनों के प्रति. पायलट बोले कि किसान दिल्ली की सर्दी में दो महीने से बैठे हैं. सरकार को कानून वापिस लेने चाहिये. राहुल गांधी ने पिछली साल फरवरी में कहा था कि कोरोना फैलने वाला है. लेकिन किसी ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया.
इस बार किसान बिल पर भी वही हो रहा है. पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने सभी को सहयोग दिया है. लेकिन केंद्र सरकार ये तीनों कानून वापिस लेने को तैयार नहीं है. यदि किसानो की मांग है तो केन्द्र सरकार को उसको सुनकर वापिस लेना चाहिए. केंद्र सरकार को अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए.
पायलट पहले भी केन्द्र पर हमलावर होते रहे हैं
उल्लेखनीय है कि किसान आंदोलन को लेकर सचिन पायलट पहले भी केन्द्र पर हमलावर होते रहे हैं. पायलट खुद इस मामले में लेकर किसानों के बीच जा चुके हैं. वे केन्द्रीय कृषि बिलों को लेकर लगातार केन्द्र पर हमला बोल रहे हैं. हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर राजधानी जयपुर दिये गये धरने में भी पायलट केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे थे.












Click it and Unblock the Notifications