Rajasthan New District: राजस्‍थान में रद्द हो सकता है इन 7 नए जिलों का गठन, जानिए वजह

Rajasthan New District News: राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा पिछले अशोक गहलोत के कार्यकाल की योजनाएं ही नहीं बल्कि नए जिलों के गठन की भी समीक्षा कर रही है। सात नए जिलों का गठन रद्द हो सकता है।

खबर है कि राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा ने नए जिलों की समीक्षा की तो पाया गया कि राजस्‍थान में सात जिले ऐसे हैं, जो नॉर्म्स पूरा नहीं करते हैं। इन जिलों के बारे में अफसर भी इन जिलों को लेकर कई तरह की आपत्तियां लगा रहे हैं।

Rajasthan New District Update

यह भी पढ़ें- Rajasthan New Districts: राजस्‍थान में नहीं बनेंगे नए जिले, जानें कौनसे जिलों की अटकी अधिसूचना?

राजस्‍थान पत्रिका की खबर के अनुसार जिन नए जिलों का वापस उनके पुराने जिलों में विलय हो सकता है उनमें अजमेर का केकड़ी, सवाईमाधोपुर का गंगापुरसिटी, श्रीगंगानगर के अनुपगढ़, जयपुर का दूदू व अलवर का खैरथल, जोधपुर का फलौदी व बाड़मेर का बालोतरा, जालौर का सांचोर, उदयपुर का सलूंबर का नाम शामिल है।

16वीं राजस्‍थान विधानसभा के पहले सत्र में 24 जनवरी को कांग्रेस विधायक हरीशचंद्र मीना ने सवाल पूछा था कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को प्रदेश में तीन नए जिले मालपुरा, कुचामन और सुजानगढ़ बनाने की घोषणा की गई थी? यदि हां, तो क्‍या उक्त जिलों की अब तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है? तब जवाब मिला कि अभी तक इनकी अधिसूचना जारी नहीं हुई।

यह भी चर्चा है कि राजस्‍थान की पिछली अशोक गहलोत सरकार ने ऐसे कस्‍बों को भी नया जिला बना दिया, जहां पर सिर्फ तीन पुलिस थाने हैं। पुलिस सर्किल और उपखंड मुख्यालय भी नहीं के बराबर हैं। इससे अब नए जिले में आधारभूत ढांचा बनाने में सरकार का वित्तीय भार बढ़ेगा।

बताया जा रहा है कि राजस्‍थान पुलिस मुख्यालय और सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों ने भजन लाल शर्मा सरकार के सामने आपत्ति रखी और 17 नए जिलों में से 7 जिलों को विलय करने की सलाह दी। हालांकि इस पर सरकार और अफसर एकसाथ मिलकर मंथन कर रहे हैं। अभी कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+