आईएएस टीना डाबी की बहन IAS Ria Dabi के नाम से कौन मांग रहा है 100 रुपए?
जयपुर, 8 नवंबर। यूपीएससी 2020 में 15वीं रैंक हासिल कर चर्चा में आईं आईएएस अधिकारी रीया डाबी के नाम से रुपए मांगे जाने का मामला का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। रिया डाबी यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन हैं।

रिया डाबी ने स्टोरी शेयर कर जानकारी दी
इस संबंध में खुद रिया डाबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर जानकारी देते लिखा कि उनके नाम से किसी ने फर्जी अकाउंट बना लिया है और वह यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से स्टेडी मैटिरियल के नाम पर रुपए मांग रहे हैं।

स्क्रीन शॉट शेयर किया
न्यूज 18 हिंदी की खबर में दावा किया गया है कि आईएएस रिया डाबी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जो किसी फेसबुक पोस्ट का है। उसे फर्जी बताते हुए रिया ने फॉलोअर्स को सचेत रहने, फर्जी अकाउंट के खिलाफ रिपोर्ट व इसे अनफॉलो करने को कहा है।

आईएएस रिया डाबी
फेसबुक पर 'आईएएस रिया डाबी' के नाम से अकाउंट बनाया हुआ है, जिसकी पोस्ट में लिखा है कि आईएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले गंभीर अभ्यर्थियों के लिए पेज क्रिएट किया गया है। इसमें प्रतिदिन नोट्स और अन्य अपडेट शेयर किए जाएंगे। अगर कोई इससे जुड़ना चाहता है वो सीधे मैसेज व 100 रुपए का पेटीएम या फोन पे करें।












Click it and Unblock the Notifications