राजस्थान में महंगी हुई शराब, लॉकडाउन के घाटे की भरपाई के लिए सरकार ने आबकारी शुल्क बढ़ाया

जयपुर। राजस्थान में शराब महंगी हो गई है। राज्य सरकार ने लॉकडाउन के चलते हुए राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए आबकारी शुल्क बढ़ाया है। हालांकि अभी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में शराब की बिक्री भी बंद है, मगर लॉकडाउन खुलने के बाद बढ़ी हुई दरों से शराब बेचकर सरकार राजस्व की हानि की पूर्ति करने के लिए यह कदम उठाया है।

Excise Duty on liquor Hikes in Rajasthan Due to Lockdown

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को राजस्थान के वित्त विभाग ने आबकारी शुल्क बढ़ाने के संबंध में एक अधिसूचना में संशोधन करने का आदेश जारी किया है। आबकारी के एक अधिकारी के हवाले से खबर है कि 900 रुपए से नीचे की भारत में निर्मित विदेशी शराब पर 25 प्रतिशत की जगह 35 प्रतिशत आबकारी शुल्क और ड्यूटी अब 35 प्रतिशत की जगह 45 प्रतिशत की गई है।

इसी तरह से बीयर पर आबकारी शुल्क में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है और राज्य में बीयर पर अब 35 प्रतिशत की जगह 45 प्रतिशत आबकारी शुल्क लिया जाएगा। वहीं, देसी शराब और राजस्थान निर्मित शराब की बिक्री के लिए मूल लाइसेंस शुल्क भी बढ़ाया गया है।

बता दें कि राजस्थान में गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 118 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जयपुर में 21, अजमेर में 4, बारा में 1, अलवर में 1, चितौड़गढ़ में 3, धौलपुर में 1, जोधपुर में 83, टोंक में 2, कोटा में 2 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पूरे राजस्थान में 2556 पॉजीटिव केस हो चुके हैं। राजधानी जयपुर में कुल अब तक 899 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश में अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले जयपुर में सबसे ज्यादा 32 कोरोना पॉजिटिव लोग मरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+