इस डोकरे ने कर दिया सारा काम खराब, मंत्री शांति धारीवाल पर राजेंद्र गुढ़ा ने ली चुटकी

जयपुर, 26 सितंबर। राजस्थान में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने शांति धारीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह बावळे थे। इनको पता नहीं था। विधायक और मंत्री बावळे हो गए। इस डोकरे ने सारा काम खराब कर दिया। 80 साल के हो गए। बुद्धि खराब हो गई धारीवाल की। उनके दिमाग का एलाइनमेंट बिगड़ गया है। एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान गुढ़ा ने यह बात कही। बता दे राजेंद्र गुढ़ा गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण विभाग और गृह रक्षा मंत्री हैं। पिछली बार उत्पन्न हुए सियासी संकट के दौरान राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार का समर्थन किया था।

rajendra gudha

राजेंद्र गुढ़ा के सबसे पहले बदले सियासी सुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने की संभावना के बीच मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सबसे पहले अपने सुर बदले। गुढ़ा ने पायलट की तारीफ करते हुए कहा कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद के लिए काबिल व्यक्ति हैं। बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए हम सभी विधायक एकजुट होकर कांग्रेस आलाकमान के साथ हैं। कांग्रेस आलाकमान जिसे कहेगा। हम उसे मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार कर लेंगे। राजेंद्र गुढ़ा अब तक अशोक गहलोत खेमे के विधायक माने जाते थे।

rajendra gudha

सियासी संकट के दौरान अशोक गहलोत के बने थे संकट मोचक

पिछली बार जब राजस्थान में सचिन पायलट की बगावत के बाद गहलोत सरकार पर सियासी संकट आया था। तब बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए इन विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समर्थन कर उनकी सरकार बचाई थी। इसके बाद गुढ़ा और उनके साथी विधायकों को मंत्री पद नहीं देने से नाराजगी थी। राजेंद्र गुढ़ा बार-बार अपनी ही सरकार के खिलाफ मीडिया में आकर बोलते रहे हैं। राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री बनाया गया। इनके साथी विधायकों को सरकार में एडजस्ट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+