Communal violence Jaipur : वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी, पुलिस पर पथराव और दशहत में बीती रात


जयपुर। गुलाबी नगर में पहले कावड़ियों के साथ कहासुनी और बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट की अफवाह के चलते गलता गेट इलाके में ईदगाह में उपद्रव होगया। देर रात एक दर्जन वाहन आग के हवाल कर दिए गए। वाहनों में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाए गए और दिल्ली-जयपुर मार्ग जाम कर दिया। इससे ईदगाह इलाके में ईद के ​दिन तनाव रहा।

dispute between two community in Galta area Jaipur

40 थानों की पुलिस मौके पर लगाई

गलता गेट के अलाव नजदीकी संवेदनशील इलाकों में शान्ति व्यवस्था के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। जयपुर कमिश्नरेट के अधिकांश थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया है। जयपुर कमिश्नरेट के करीब 40 थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया है। ईद के दिन सुबह की त्योहारी शांति रात होते होते उपद्रव में बदल गई। संतोष चालके एडिश्नल पुलिस कमिश्नर जयपुर ने बताया कि आरएसी, एसटीएफ सहित करीब 400 जवान इलाके में लगाए गए हैं। फिलहाल शांति बनी हुई है।

dispute between two community in Galta area Jaipur

इन इलाकों में रहा तनाव

देर रात जयपुर के सुभाष चौक, ब्रह्मपुरी, रामगंज गलता गेट पुलिस चार थाना इलाकों के बीच में फैले तनाव ने शहरभर में दहशत फैला दी। रात को तनाव का आलम यह था कि दिल्ली रोड से गुजरने वाले वाहनों पर जमकर पथराव हुआ। पथराव में 5 पुलिसकर्मियों सहित करीब 15 लोग घायल हुए हैं।

dispute between two community in Galta area Jaipur

रात दो बजे भीड़ पर पाया गया काबू

भीड़ को काबू करने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिसबल ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम भी लगा रहा। रात 2 बजे तक पुलिस ने भीड़ पर काबू पा लिया था। ऐहतियातन रामगंज, ट्रांसपोर्टनगर और गलतागेट क्षेत्र में भारी पुलिस जाब्ता तैनात मंगलवार भी तैनात है। अफवाहों को रोकने के लिए 10 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी है।

dispute between two community in Galta area Jaipur

हरिद्वार जा रही बस पर पथराव

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवकों से मारपीट की अफवाह फैलने के बाद इदगाह के पास काफी संख्या में समुदाय विशेष के लोग जमा हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। मामला तब हिंसक हो गया जब गलता गेट के सामने दिल्ली रोड जाम कर रहे लोगों ने हरिद्वार जा रही बस पर पथराव कर दिया। उपद्रवियों ने भड़काऊ नारेबाजी की तो दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। इस बीच उपद्रवियों ने आठ से दस गाड़ियों पर पथराव किया और शीशे तोड़ दिए।

dispute between two community in Galta area Jaipur

घायल पुलिसकर्मी की जुबानी

उपद्रव की घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी राम प्रसाद ने बताया कि वह दो साथियों के साथ चेतक पर तैनात था। रात को करीब साढे 10 बजे कुछ लोग नारेबाजी करते हुए दिल्ली रोड पर आए और जाम लगा दिया। इसी बीच भीड़ में से कुछ उत्पाती लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। हम बीच-बचाव करने लगे। भीड़ हजारों में थी। इस दौरान वो घायल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+