Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan में राहुल गांधी के गार्ड्स ने धारीवाल के बेटे को पीछे धकेला, सोशल मीडिया पर यूजर्स बना रहे मीम्स

राजस्थान के कोटा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंत्री शांति धारीवाल के बेटे अमित धारीवाल ने राहुल गांधी के नजदीक जाने की कोशिश की तो गार्ड्स ने उन्हें पकड़कर पीछे धकेल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rajasthan के कोटा में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के नजदीक जाने की कोशिश करने पर प्रदेश के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के बेटे अमित धारीवाल को राहुल के गार्ड्स ने पीछे धकेल दिया। अमित धारीवाल को पीछे धकेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके वीडियो को लेकर मीम्स बना रहे हैं। हाल ही में मंत्री शांति धारीवाल ने कांग्रेस हाईकमान को लेकर टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर उनकी उसी टिप्पणी को लेकर मीम्स बनाए जा रहे हैं।

amit dhariwal

राहुल गांधी के करीब जाना चाह रहे थे अमित धारीवाल

Recommended Video

    Rajasthan में राहुल गांधी के गार्ड्स ने धारीवाल के बेटे को पीछे धकेला

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के पीछे भीड़ में चल रहे मंत्री शांति धारीवाल के पुत्र अमित धारीवाल जैसे ही भीड़ से आगे निकलकर राहुल जहां गांधी के नजदीक जाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान राहुल गांधी के साथ चल रहे गार्ड्स ने अमित धारीवाल को पकड़कर पीछे धकेल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो यात्रा के साथ चल रहे कैमरे में कैद हो गया।

    amit dhariwal

    गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल

    अमित धारीवाल के पिता शांति धारीवाल गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री हैं। धारीवाल गहलोत के करीबी नेताओं में शामिल है। पिछले दिनों 25 सितंबर को राजस्थान में विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसके खिलाफ जाकर गहलोत समर्थक विधायकों ने मंत्री धारीवाल के घर समानांतर बैठक की थी। इसके बाद मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को अनुशासनहीनता का नोटिस दिया गया था। इन नेताओं ने नोटिस का जवाब हाईकमान को दे दिया है। प्रदेश में अब इन नेताओं पर कार्रवाई लंबित है।

    amit dhariwal

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+