Rajasthan में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने किया राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, जानिए पूरा मामला
Rajasthan विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं। राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि राहुल, जरा इस पत्र गौर फरमाइए ! 20 मई 1980 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पत्र लिखकर वीर सावरकर को मां भारती का महान सपूत बताया था। राठौड़ ने यह भी कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वीर सावरकर के सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया था और सावरकर ट्रस्ट को 11000 रूपए का अनुदान भी दिया था। राठौड़ ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि भारत जोड़ों यात्रा के नाम पर कांग्रेस सुनियोजित ढंग से वीर सावरकर को बदनाम करने की साजिश रच रही है। इनकी मंशा साफ है। यह भारत तोड़ने निकले हैं, जोड़ने नहीं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दिया सावरकर पर बयान
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर आदिवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि बिरसा मुंडा जी 24 साल की आयु में शहीद हो गए। अंग्रेजों ने उन्हें जमीन देने की कोशिश की, धन देने का लालच देकर उन्हें खरीदने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने सब कुछ नकार दिया। उन्होंने कहा कि मुझे अपने लोगों को हक दिलवाना है। बीजेपी के चिन्ह को देखिए, आरएसएस के चिन्ह को देखिए, सावरकर जी दो-तीन साल उन्हें अंडमान निकोबार में बंद कर दिया तो उन्होंने चिट्ठी लिखनी शुरू कर दी कि हमें माफ कर दो। जो भी हमसे चाहते हो ले लो। बस मुझे जेल से निकाल दो।

राहुल गांधी के बयान के बाद उठा सियासी बवाल
राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर में भाजपा उनके खिलाफ भड़क गई। भाजपा ने उनके बयान की आलोचना की। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ राजस्थान में उपनेता प्रतिपक्ष है। राजेंद्र राठौड़ ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इस बयान की प्रतिक्रिया करते हुए ट्वीट कर पलटवार किया है।












Click it and Unblock the Notifications