VIDEO : उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों से BJP के संबंधों की NIA से जांच हो-गोहिल
जयपुर, 9 जुलाई। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने शनिवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड प्रकरण में बीजेपी की घेराबंदी की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी गोहिल के साथ मौजूद रहे।

गोहिल ने कहा कि जब भी भाजपा के खिलाफ आक्रोश पैदा होता है। तब बीजेपी अपनी पार्टी के लोगों के जरिए ऐसी घटना अंजाम दिलवाती है। उदयपुर के कन्हैयालाल के हत्यारों से भाजपा के सम्बन्ध की जांच एनआईए से कराई जानी चाहिए। गोहिल ने नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि कन्हैया लाल के हत्यारों के साथ उनके फोटो सामने आए हैं। रियाज बीजेपी से ताल्लुक रखता है। वहीं जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी तालिब हुसैन भी भाजपा का पदाधिकारी होने की बात सामने आई है। भाजपा लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देती है।
अमित शाह की भूमिका को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शाह केंद्र सरकार में गृहमंत्री है। वे आज जयपुर में ही हैं। गृहमंत्री स्पष्ट करें कि क्या केंद्र की खुफिया जाँच एजेंसियां नेताओं की खुफिया जानकारियां या बीजेपी में सच बोलने वाले नेताओं के पीछे ही लगी रहेगी। बीजेपी अपनी स्ट्रेटेजी के तौर पर ऐसी घटनाओं को अंजाम देती है। सब टाइमिंग के मुताबिक होता है. इस टाइमिंग को लेकर भी एनआईए जाँच करे कि भाजपा ऐसा जानबूझकर तो नहीं कर रही। बढ़ती महंगाई, अग्निपथ योजना, और किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए गोहिल ने कहा कि जब भी भाजपा संकट में आती है तब ऐसी घटनाएं सामने आती है।
जाँच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही केंद्र सरकार
दिल्ली कांग्रेस प्रभारी गोहिल ने कहा कि केंद्र सरकार जाँच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। जिन राज्यों में भाजपा शासित सरकार है। वहां ऐसी घटनाओं की जाँच राज्य सरकार करती है। वहीं गैर भाजपा शासित राज्यों की जाँच एनआईए को सौंप दी जाती है। उन्होंने महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे हत्याकांड का जिक्र करते हुए दावा किया कि हत्या का मास्टरमाइंड इरफ़ान खान के संबंध निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा से है। इसी तरह राजस्थान के उदयपुर और जम्मू कश्मीर के आतंकियों के रिश्ते भाजपा नेताओं हैं। इनकी तस्वीरें सामने आ चुकी है। इसीलिए कांग्रेस भाजपा पर ऐसे आरोप लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications